Header Ads

यह है दुनिया के 5 सबसे नायाब पेड़, एक बार देख लिया तो देखते ही रह जाओगे..



दुनिया में ऐसे बहुत से वृक्ष ऐसे है जिनकी आकृति बिलकुल अलग है जिनको देख के सोचने पर मजबूर हो जाते है कि ऐसे अद्द्भुत वृक्ष भी हो सकते है जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा.

इस कड़ी में पहले नंबर पर है बाओबाब का पेड़ जो कि अफ्रीका के मडागास्कर में पाया जाता है . यह पेड़ बहुत ही मजबूत होता है इसे हिंदी में गोरी कहते हैं. 30 मीटर ऊंचे और लगभग 11 मीटर चौड़े पेड़ को देखना बहुत ही अद्भुत नजारा होता है. आप देखेंगे तो दंग रह जाएंगे. बाओबाब की सबसे पहली पहचान है इसका उल्टा दिखना . इसका मतलब इसको देखने पर आभास होता है कि मानो पेड़ की जड़े ऊपर और तना नीचे हो. विशेषज्ञों के अनुसार यह पेड़ 1200 साल पुराने बताया जा रहे हैं और इसमें एक लाख 17348 लीटर पानी स्टोरेज करने की क्षमता होती है.



दूसरे नंबर पर है चमत्कारिक बरगद का पेड़ आंध्र प्रदेश के नालगोंडा में स्थित है. इसकी खासियत यह है कि इस पर विभिन्न जंगली जानवरों की आकृति बनी हुई है. सांप,बिच्छू, मगरमच्छ, शेर, अजगर, खतरनाक पशु और पक्षियों की आकृतियां संपूर्ण पेड़ पर बनी हुई है. लोगों का मानना है कि अनोखी प्रजाति का पेड़ है जो कि पूरी दुनिया में इकलौता है. मान भी लें की आकृतियां किसी ने बनाई है तो निश्चित है अद्भुत कलाकार था वह जिसने यह शानदार कार्य किया.




तीसरे नंबर पर है पोलैंड में चीड़ के पेड़ यानी पाइन ट्री. यह पेड़ अद्भुत आकृति के लिए प्रसिद्ध है इस जंगल को क्रूक्स के नाम से भी जाना जाता है. इस जंगल में मनुष्य द्वारा पेड़ों को लगाया गया था. 1930 में इन पेड़ो को लगाया गया था.



चौथे नंबर पर है ड्रैगन ट्री कैनरी आइलैंड में पाया जाता है. ड्रैगन ट्री को जीवित जीवाश्म इसलिए माना जाता है .क्योकि जब इसे काटा जाता है तो इस में से खून निकलता है. पेड़ का मध्य भाग सकरा है और ऊपर किसी छाते की तरह बना हुआ है इसी कारण यह भाग ऐसा लगता है कि सैकड़ों पेड़ रूककर एक साथ बंध गए हैं .




पांचवें नंबर पर है सिल्क कॉटन ट्री जो कि कम्बोडिया में अंकोरवाट में है . इस वृक्ष को देखने के लिए विश्व के कोने कोने से लोग आते हैं . अंकोरवाट में सबसे प्रसिद्ध और दुनिया का सबसे बड़ा भगवान विष्णु का हिंदू मंदिर है जो 500 एकड़ में फैला हुआ है. इन पेड़ो और मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर के रूप में घोषित कर दिया गया है.