Header Ads

गुजरात-हिमाचल 2017: जानें रुझानों को लेकर किसने क्या कहा



गुजरात और हिमाचल के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। ताजा रूझानों की माने तो दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि दोनों के बीच काटे की टक्कर जारी है। गुजरात में बीजेपी की अगर जीत होती है तो ये उनकी लगातार छठी बार जीत होगी। हालांकि कांग्रेस पिछले 22 सालों से गुजरात के बाहर है। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद कर रही है कि गुजरात की कमान उनके हाथों में आए। चुनावी मतगणना को लेकर सभी अपने अपने तर्क दे रहा है। आइये जानते है मतगणना को लेकर किसाका क्या कहना है।






रुझानों में भाजपा को मिल रही बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुश दिखे। संसद की कार्यवाही में जाने से पहले हालांकि उन्होंने किसी के बात नहीं की लेकिन विक्ट्री का  संकेत दिया। तस्वीर में उनका प्रसन्न चेहरा साफ तौर पर देखा जा सकता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ना कही कि  गुजरात के लोगों का मूड कांग्रेस को जीत दिलाएगा, शुरुआती रुझानों को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, फाइनल रिजल्ट आने दीजिए।

इन चुनावों में इवीएम को लेकर कई बार सवाल उठे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, "ईवीएम पर उठ रहे सवालों का जवाब हमने पहले ही मीडिया में दे दिया है। गुजरात के हर पोलिंग स्टेशन पर वीवीपैट लगाए थे, जिससे लोगों को पता चल सके कि उन्होंने किसको वोट दिया है, अब इन पर सवाल उचित नहीं लगते। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि ईवीएम टेंपर नहीं किये जा सकते।   

वहीं बीजेपी के नेता और गृह मंत्री  राजनाथ सिंह का कहना है कि स्पष्ट बहुमत है, पार्टी दोनों राज्यों में सरकार बना रही है।