लड़की को प्रपोज करने जा रहा था ये शख्स, भाई ने पकड़ लगाए 4 तमाचे
यहां मंगलवार को एक 8 वीं की छात्रा के भाई ने मनचले को सबक सिखाया। बीच सड़क लड़के की जमकर धुनाई की। दरअसल, कई दिनों से शख्स कोचिंग और स्कूल आते-जाते वक्त छात्रा का पीछा करता। इग्नोर करने के बावजूद वो नहीं माना। मनचला गुलाब का फूल लेकर उसे प्रपोज करने की कोशिश करता रहा।
भाई ने पकड़ कर दी पिटाई...
- मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर का है। यहां की रहने वाली लवी 8वीं की छात्रा पास के ही इंटर कॉलेज में पढ़ती है।
- कई दिनों से एक शाहनवाज नाम का लड़का उसे रोज स्कूल आते-जाते वक्त परेशान करता था। रह चलते गुलाब का फूल देकर प्रपोज करने की भी कोशिश की।
- छात्रा ने कई बार उसे इग्नोर किया और समझाया भी, लेकिन इसके बावजूद वो नहीं माना। मजबूरन छात्रा ने अपने परिजनों से शिकायत की।
- छात्रा के भाई का कहना है, ''बीते कई दिनों से यह लड़का छेड़छाड़ कर रहा था। कई दिनों से मुझे तलाश थी। मंगलवार को वो मेरे हाथ लगा गया तो सबक सिखाना जरूरी थाl''
-वहीं, पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने मामले को काबू में कर लिया। शोहदे को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।

Post a Comment