शहर के 30 फीट नीचे चल रही थी खुदाई, दो साइंटिस्ट जा पहुंचे यहां
कनाडा के Montreal में एक पार्क के नीचे चल रही खुदाई में बेहद चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। नई चीजों की खोज करने वाले Daniel Caron और उनके साथी ने जब एक पुरानी गुफा की दीवार पर ड्रिल किया, तो उन्हें एक गहरा गड्ढा नजर आया। जब उन्होंने इस गड्ढे में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए।
आखिर क्या था नीचे...?
- डेनियल और उनके साथ ने गड्ढे से नीचे देखा तो लगभग 30 फीट की गहराई पर कुछ और दीवारें नजर आईं। जब ये दोनों खोजी नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि जमीन के नीचे ये 200 मीटर लंबी और 20 फीट ऊंची सुरंग मौजूद है।
- सुरंग की दीवारों पर जब बारीकी से स्टडी की गई तो पता चला कि ये सुरंग करीब 15000 साल पुरानी आईस ऐज की है।
- डेनियल ने इस खोज के बारे में प्रेस से बात करते हुए कहा कि इतनी विशालकाय सुरंग जमीन के नीचे पाकर हम हैरान थे। ऐसी सुरंग तो चांद पर मिलती हैं।
जैसे-जैसे डेनियल और उनके साथी सुरंग में आगे बढ़ने लगी वैसे-वैसे सुरंग में पानी बढ़ने लगा। एक जगह इतनी गहराई आई कि उन्हें एक छोटी नांव का इस्तेमाल करना पड़ा।
- सुरंग में कई जगहों पर कमरे की तरह चैंबर बने हुए थे। हजारों साल पहले बने इन चैंबर में विशालकाय जीव रहा करते होंगे।

Post a Comment