सिर्फ 3 रुपए में 30 दिन तक भगाएं मच्छर, घर में ही तैयार हो जाएगा ये लिक्विड
रिफिल की कीमत करीब 70 रुपए होती है। रिफिल का लिक्विड 30 दिन तक आसानी से चल जाता है।
मच्छर भगाने के ज्यादातर लोग रिफिल का यूज करते हैं। रिफिल में लिक्विड भरा रहता है, जिसे एक मशीन में फिट किया जाता है। मशीन रिफिल के लिक्विड को गर्म करती है और वो हवा में फैलने लगता है, जिससे मच्छर भगाने लगते हैं। ये मशीन रिफिल के साथ 150 रुपए करीब आती है। वहीं, रिफिल की कीमत करीब 70 रुपए होती है। रिफिल का लिक्विड 30 दिन तक आसानी से चल जाता है। हालांकि, रिफिल के अंदर भरे जाने वाले लिक्विड को आप घर पर ही बना सकते हैं। इसकी खर्च सिर्फ 3 रुपए रिफिल आएगा।
रिफिल के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
आपके पास ऑलआउट, मोर्टीन, गुडनाइट या किसी अन्य कंपनी की रिफिल मशीन है, तब उसके लिक्विड को घर पर ही बनाया जा सकता है। इसके लिए, आपको सिर्फ कपूर और तारपीन तेल की जरूरत होगी। कपूर किराने और तारपीन तेल हार्डवेयर शॉप से खरीदा जा सकता है। ये दोनों चीजें महंगी भी नहीं होती। एक लीटर तारपीन और एक पैकेट कपूर से 2 साल यानी 24 महीने के लिए आप लिक्विड तैयार कर सकते हैं।
ऐसे होगी आपकी बड़ी बचत
कंपनी की एक रिफिल का खर्च 70 रुपए
दो साल के लिए रिफिल का खर्च 70 x 24 = 1680 रुपए
कपूर के एक पैकेट की कीमत करीब 20 रुपए
एक लीटर तारपीन तेल की कीमत करीब 45 रुपए
दोनों का कुल खर्च 20 + 45 = 65 रुपए
यानी करीब 65 रुपए में 2 साल के लिए रिफिल का लिक्विड तैयार हो सकता है।
कंपनी की रिफिल का 2 साल का खर्च 1680 रुपए
घर पर बने लिक्विड का 2 साल का खर्च 65 रुपए
2 साल में आपकी कुल बचत 1680-65 = 1615 रुपए
इस तरह हर महीने 67 रुपए से भी ज्यादा की बच होगी।
सबसे पहले कपूर की की एक टिक्की को एकदम बारीक पीस लें। ये किसी चूर्ण की तरह हो जाना चाहिए। इसमें कोई बड़ा टुकड़ा नहीं होना चाहिए। अब पुरानी रिफिल से रॉड निकालकर उसमें पिसे हुए कपूर को डाल लें। इसके बाद इसमें तारपीन तेल डालकर रॉड को लगा लें। रिफिल को बंद करने के बाद तब तक हिलाएं जब तक तेल में कपूर पूरी तरह घुल नहीं जाता। इन दोनों के मिक्स होते ही आपका लिक्विड तैयार हो जाएगा।
नोट :कपूर के एक पैकेट में 24 से भी ज्यादा टिक्की होती हैं। वहीं, एक लीटर तारपीन से 24 से भी ज्यादा रिफिल आसानी से भरे जा सकते हैं। यानी 65 रुपए खर्च करके आप 2 साल के लिए मच्छर भगाने वाला रिफिल बना सकते हैं।


Post a Comment