Header Ads

डेब्यू के दौरान ऐसी दिखती थी भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस, 14 साल में बदल गई इतना



भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस रानी चटर्जी को इंडस्ट्री में आए 14 साल हो गए। रानी ने 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 200, से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस दौरान रानी में काफी बदलाव आया। वह पहले से हेल्दी दिखने लगीं हैं

रानी चटर्जी को 14 साल की उम्र में ही फिल्म में काम करने का मौका मिला था।
- तब रानी भोजपुरी नहीं बोल पाती थी। शूटिंग से पहले रानी को डायलॉग बताया जाता था।
- फिल्म साइन करने से पहले रानी से कहा गया था कि आप एक्ट्रेस की सहेली का रोल करेंगी।
- जब रानी फिल्म की शूटिंग के लिए गईं तो बताया गया कि आप इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हो।
- रानी की पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' सुपर हिट हुई। इसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
- रानी अब तक 200, से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।



 रानी को फिल्म की शूटिंग देखने का शौक था। जब भी मौका मिलता था वह मुंबई में फिल्म की शूटिंग देखने चली जाती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कॉमेडियन और एक्टर केके गोस्वामी से हुई।


- केके ने रानी से कहा कि एक फिल्म शूटिंग होने वाली है। क्या तुम हिरोइन बनोगी? जवाब नहीं मिलने पर केके ने रानी की मां को कॉल किया और बताया कि एक भोजपुरी फिल्म बन रही है। रानी उसमें काम करेगी।


- केके के बात सुन रानी की मां तैयार हो गई, जिसके बाद रानी फिल्म करने के लिए तैयार हुईं।

फिल्म में काम करने के बाद रानी की मां से रिश्तेदारों ने कहा था कि अब यही रह गया कि फिल्मों में बेटी को नचाओ।


- रानी की मां ने रिश्तेदारों के ताना पर ध्यान नहीं दिया। रानी जब एक्ट्रेस बन गईं तो रिश्तेदारों का नजरिया भी बदल गया।

- जहां भी फिल्म की शूटिंग होती है। मां रानी के साथ जरूरी होती हैं।


 रानी चटर्जी की पहली फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन रानी को मात्र इसके लिए 10000 रुपए मिले थे।

- फिल्म कम पैसे में बनी थी और बताया जाता है कि इससे दो करोड़ से अधिक की कमाई हुई।
- इस फिल्म के हिट होने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर से सक्रिय हो गई थी, जिसके बाद कई फिल्में बननी शुरू हो गई।