Header Ads

इन 5 वजहों से भी आ सकता है हार्ट अटैक, नहीं जानते होंगे आप



हमें ऐसा लगता है कि हार्ट अटैक की वजहें बड़ी होती हैं। बड़ी गलतियों की वजह से हार्ट अटैक आता है। लेकिन ऐसा नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसी कॉमन वजहों के बारे में बता रहे हैं जिनसे हार्ट अटैक आ सकता है। इनके बारे में आपको पता नहीं होगा।

नींद की कमी

नींद की कमी से गुस्सा और थकावट तो बढ़ती ही है। लेकिन इससे हार्ट अटैक का रिस्क भी बढ़ जाता है। एक स्टडी में पाया गया है कि जो लोग 6 घंटे से कम सोते हैं उनको हार्ट अटैक होने के चांजेस ६,8 घंटे सोने वालो से दोगुने होते हैं। इसका कारण तो डॉक्टर्स नहीं पता लगा सके लेकिन कम नींद लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और इससे सूजन आती है जो हार्ट के लिए अच्छी नहीं होती।



जिन लोगों को माइग्रेन होता है उनको हार्ट अटैक होने के चांजेस जिनको नहीं होता उनसे ज्यादा होते हैं। अगर स्ट्रेंज साउंड, लाइट और फीलिंग्स से हेडेक शुरू हो जाता है तो इसका लिंक हार्ट प्रॉब्लम से हो सकता है।



ज्यादा और हैवी मील लेने से पहले दोबारा सोच लें। आपकी कमर और पेट पर फैट बढ़ाने के साथ ही इससे आपको हार्ट अटैक आ सकता है। अगर आप एक सिटिंग में ज्यादा खाना खाते हैं तो इससे आपकी बॉडी में स्ट्रेस हार्मोन न्रीपिन्फ्रिन (norepinephrine) बढ़ जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ जाता है जो कि हार्ट अटैक का ट्रिगर होता है। फैटी मील्स से ब्लड में फैट बढ़ जाता है जिससे ब्लड वेसल्स डेमेज हो जाती हैं।



सुबह उठने पर बॉडी डिहाइड्रेड रहती है। ऐसे में हार्ट अटैक के चांजेस बढ़ जाते हैं।




बहुत ज्यादा खुश और उदास होने से भी हार्ट अटैक आ जाता है। सरप्राइज पार्टी या लव प्रपोजल या ग्रांड चिल्ड्रन की शादी में ऐसे केसेस देखने में मिलते हैं।