Header Ads

14 साल की लड़की को अकेले बुला रहा था होटल, ऐसे पकड़ा गया






इंग्लैंड में 14 साल की एक लड़की को अकेले होटल में बुलाने वाले चैरिटी वॉलन्टियर को अरेस्ट किया गया है। उसे सेक्शअल रिलेशन के लिए नाबालिग से कॉन्टैक्ट करने के मामले में अब सजा सुनाई जानी है। पीडोफिल हंटर ग्रुप ने उसे जाल में फंसाकर अरेस्ट कराया। यह ग्रुप कम उम्र के बच्चों का यौन शोषण करने वाले लोगों के खिलाफ काम करता है। वॉलन्टियर को जिस वक्त अरेस्ट किया गया, उस वक्त वो लड़कियों को फंसाने के लिए ऑनलाइन 39 जगहों पर कॉन्टैक्ट में था।


 पीडोफिल हंटर ग्रुप ने बताया कि उन्होंने उसे इस बात का यकीन दिला दिया था कि वो व्हाट्सएप ग्रुप पर लड़कियों से बात कर सकेगा।


- इसके बाद उसने ग्रुप की ओर से बनाए गए लड़कियों के फेक प्रोफाइल से कॉन्टैक्ट करना शुरू किया और सेक्स के लिए उन्हें होटल में आने के ऑफर देने लगा।



- इस ग्रुप की ओर से किए गए स्टिंग में वो अपने एक शिकार से सोमवार को टॉटन ट्रैवलॉग में 2 बजे मिलने के लिए कह रहा था।


- इसके अलावा कन्वेन्ट्री, बर्मिंघम और मैनचेस्टर में बाकी लड़कियों से मिलने का अरेंजमेंट कर रहा था।

- यूके डाटाबेस वेबसाइट ने उसका चैट लॉग भी जारी किया है। 10 साल पहले शुरू हुई वेबसाइट शिकायतों के आधार पर ऐसे अपराधियों की लिस्टिंग करती है।


- वेबसाइट के फाउंडर क्रिस ने बताया कि स्टिंग के लिए उन्होंने और पीडोफिल ग्रुप के मेंबर्स ने कई लड़कियों के फर्जी प्रोफाइल बनाए थे और मैसेजिंग ऐप के जरिए वो टोनी से बात करते थे।


- क्रिस ने बताया वो ऐसे आरोपियों को पकड़ने में मदद करने के साथ ही दिन में तीन घंटे विक्टिम्स के ईमेल पढ़ते हैं और उनके साथ अपराध करने वालों को अपने डाटाबेस में जोड़ते हैं।


 चैरिटी वॉलन्टियर टोनी स्टीवन्स 14 साल से कम उम्र की कई लड़कियों से होटल में मिल चुका है और उनसे रिलेशन भी बना चुका है।



- पकड़े जाने पर टोनी ने अपनी इस हरकत को लेकर शर्मिंदगी जाहिर की है। उसने ग्रुप के सामने कहा कि वो खुद पर बहुत शर्मिंदा है।


- वो अभी रिमांड पर कस्टडी में है और 19 दिसंबर को उसे एक्सेटर क्राउन कोर्ट में पेश होना है, जब उसे सजा सुनाई जाएगी।


- पिछले हफ्ते प्लेमाउथ मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसे बच्चों को सेक्शुअल कम्युनिकेशन का हिस्सा बनाने का दोषी ठहराया है।