इस वजह से प्रो रेसलिंग से बाहर हो गए जीजा-साली, बड़ी बहन से महंगी बिकी छोटी
प्रोफेशनल रेसलिंग लीग सीजन-3 जनवरी में शुरू होना है, इसके लिए 23 दिसंबर को ऑक्शन हुई। इस ऑक्शन में फोगाट बहनों में गीता फोगाट 28 लाख रुपये में बिकी। वहीं उनके हसबैंड को किसी टीम ने नहीं खरीदा। पिछली बार स्टार खिलाड़ियों में शामिल बबीता फोगाट भी इस बार किसी टीम ने नहीं खरीदी। दरअसल दोनों जिस वेट कैटेगरी में खेलते हैं वो वेट कैटेगरी प्रो रेसलिंग लीग में नहीं है। वे दूसरी कैटेगरी में खेल सकते थे लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। इस वजह से दोनों इस बार प्रो रेसलिंग से बाहर हैं।
प्रो रेसलिंग में फोगाट बहनों में से गीता, विनेश, संगीता और रीतू खेल रही हैं। इन सभी बहनों में सबसे महंगी विनेश फोगाट 40 लाख रुपये में यूपी दंगल ने खरीदी है।
- यूपी दंगल ने ही गीता फोगाट को 28 लाख रुपये में खरीदा है।
- वहीं बबीता फोगाट 53 किलो भार वर्ग में खेलती है तो पवन 86 किलो में खेलते हैं। दोनों का भार वर्ग इस रेसलिंग लीग में नहीं है।
- उन्होंने ज्यादा भार वर्ग में दावेदारी पेश की थी लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।
वहीं सत्यव्रत से महंगी साक्षी मलिक बिकी है।
- दोनों को मुंबई की टीम ने खरीदी है। साक्षी मलिक 39 लाख रुपये में तो सत्यव्रत को 21 लाख रुपये में खरीदा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की तीसरे सीजन की शनिवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे बिके हैं।
- सुशील को दिल्ली सुलतान ने 55 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं महिलाओं में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका की हेलेना मारउलिस (57 किलोग्राम भारवर्ग) को हरियाणा हैमर्स ने 44 लाख रुपये में खरीदा है।

Post a Comment