Header Ads

इस राजकुमारी से हुई थी इनकी शादी,10 हजार करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक





 मैसूर के वडियार राजवंश के राजा यदुवीर वाडियार की पत्नी और वाडियार फैमिली की बहु तृषिका सिंह के हाल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस फैमिली में 400 साल बाद किसी बच्चे का जन्म हुआ है। बता दें कि राजा यदुवीर वाडियार इस राजवंश के 27 वें राजा हैं। उनकी शादी 27 जून 2016 को डूंगरपुर की राजकुमारी तृषिका से हुई थी। मैसूर के इस राजपरिवार के पास खासी संपत्ति है और जो लगभग 10 हजार करोड़ रुपए के आसपास आंकी जाती है।


 24 साल के यदुवीर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से इंग्लिश और इकोनॉमिक्स की डिग्री लेकर लौटे हैं।


- महाराज बनने के बाद उन्हें कृष्णदात्ता चामराजा वाडियार के नाम से भी जाना जाने लगा है।
- पिछले साल 23 फरवरी को महारानी ने यदुवीर को गोद लिया था और उन्हें राजा बनाने का एलान किया था।


- वाडियार राजघराने ने 1399 से मैसूर पर राज करना शुरू किया था। तब से राजा का एलान होते आया है।


- पिछली बार 1974 में राजतिलक हुआ था। तब यदुवीर के चाचा श्रीकांतदत्ता नरसिम्हाराजा वाडियार को गद्दी पर बैठाया गया था।


- 2013 में उनकी मौत हो गई थी। दो साल गद्दी खाली रही थी और उसके बाद यदुवीर को राजा बनाया गया।


- श्रीकांतादत्ता नरसिम्हा राजा वाडियार और रानी गायत्री देवी को संतान नहीं थी।


 यदुवीर मैसूर पैलेस में तृषिका कुमारी सिंह के साथ एक साल पहले परिणय सूत्र में बंधे थे। हालांकि इनकी शादी बचपन में ही तय हो गई थी।


- यदुवीर की शादी डूंगरपुर की राजकुमारी तृषिका से हुई है। वो डूंगरपुर राजघराने के राजकुमार हर्षवर्धन सिंह की बेटी हैं।


- तृषिका ने बेंगलुरु के क्राइस्ट कॉलेज से पढ़ाई की है। मैसूर के शाही परिवार के करीबी के अनुसार यह पूरी तरह अरेंज मैरिज थी।