मैच के दौरान नार्थईस्ट की महिलाओं से अश्लील हरकत, वीडियो वायरल
जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में खेल जा रहे फुटबॉल मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा। इस वीडियो में कुछ लोग नॉर्थ ईस्ट से मैच देखने आई महिला दर्शकों से अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। यह घटना इंडियन सुपर लीग के दौरान की बताई जा रही है। उस दौरान चेन्नाइन एफसी और नॉर्थ इस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच मैच खेला जा रहा था।
- यह स्पष्ट नहीं है कि अश्लील हरकतें कर रहे लोग वीडियो में क्या बोल रहे हैं। लेकिन उनके बॉडी लैंग्वेज से वीडियो में स्पष्ट हो गया है कि वे लोग क्या कर रहे हैं। इस हरकत से स्टेडियम में बैठी महिलाएं परेशान दिख रही हैं।
- वीडियो में एक महिला उन लड़कों को खदेड़ती भी हैं। लेकिन उसके बाद भी वे पीछे नहीं हटते हैं। जिस वक्त नॉर्थइस्ट की महिलाओं के साथ ये हरकत हो रही है वहां आस पास बैठे लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। कोई इन बदमाशों के खिलाफ प्रोटेस्ट नहीं करता नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
- इसको लेकर यूजर्स के रिएक्शन भी आए है। कैबिनेट मिनिस्टर किरण रिजुजू ने भी ट्वीट किया है। वहीं, ईस्ट यूनाइटेड टीम के मालिक जॉन इब्राहीम ने इस पर अपना विरोध जताया है।
- इस वीडियो को अब तक नौ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Post a Comment