Header Ads

महिला की गला घोंटकर हत्या, हर तरफ था खून और बाथरूम में जेन्ट्स कपड़े


बुधवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात लुटेरों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। लुटेरों ने महिला की आंखों में मिर्ची डालकर और उसके बाद घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाकर दुपट्‌टे से गला घोंट दिया। इसके बाद लुटेरे मकान की पहली मंजिल से नकदी, जेवरात लूटकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि पूरी घटना की भनक आसपास में किसी को नहीं चली। वहीं वाॅशरूम में आदमी के कपड़े भी मिले हैं।

- जानकारी के मुताबिक, मित्र निवास कॉलोनी में एसएन पांडे (54) का मकान है। पांडे पेशे से आर्किटेक्चर है और घर में ही उनका ऑफिस है। बुधवार दोपहर 3 बजे पांडे अजमेर विजिट के लिए रवाना हो गए।
- घर में उनकी पत्नी उमा पांडे (52) अकेली थी। शाम 6.15 बजे के आसपास पति पांडे घर लौटे और पत्नी को आवाज लगाई। भीतर जाने वाले दरवाजे के पास जमीन पर लाल मिर्ची बिखरी हुई मिली।
- गैलरी के पास खून के निशान और घसीटने के निशान मिले। भीतर जाने पर पांडे को उनकी पत्नी का शव का कमरे में पड़ा मिला। शव के गले में दुपट्‌टे से फंदा लगा हुआ था। ये देख पति के होश उड़ गए।
- उन्होंने आसपास के लोगों और परिचितों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
- पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने आकर घटनास्थल से सैंपल लिए। पुलिस आसपास की गली मोहल्ले में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

- जानकारी के मुताबिक, वाॅशरूम में आदमी के कपड़े मिले। लुटेरे हत्या के बाद इस तरह कपड़े छोड़कर नहीं जाते। पुलिस ने कपड़े जब्त कर लिए।
- इसके अलावा दरवाजे के पास पुलिस को लाल मिर्ची बिखरी हुई मिली। वह मिर्ची रसोई में मिर्ची के डिब्बे से मैच कर गई। घटना के बाद महिला के पैर में मिट्‌टी नजर आई। जबकि पूरे मकान में मार्बल लगा है और सफाई हो रखी थी। एक कमरे में उमा पांडे का शव पड़ा था। मकान की पहली मंजिल पर सामान बिखरा हुआ था।
- पुलिस ने जब घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो कीमती सामान और नकदी सभी सुरक्षित मिले। कांच की अलमारी, ड्रायर में सोेने की चूड़ियां, कीमती जेवरात थे। हत्या के बाद महिला के कान के झुमके, पैरों की चांदी की पायजेब भी मिल गई। जबकि लुटेरे कोई भी कीमती सामान और नकदी नहीं छोड़ते।

पुलिस को हत्या में प्रयुक्त दास्ताने मिल गए है। ये जानकारी भी मिल गई है कि ये दास्ताने कहां से खरीदे गए। पुलिस के शक की सुई स्थानीय और परिचित पर घूम रही है। पुलिस ने पांडे के कार्यालय में काम करने वाली युवतियों और ड्राइवर के बयान दर्ज किए।

- पुलिस के मुताबिक, लुटेरों ने महिला से जैसे-तैसे दरवाजा खुलवाया। महिला ने दरवाजा खोला होगा अौर इस दौरान लुटेरों ने महिला की आंखों में मिर्ची डाल दी। जमीन पर मिर्ची बिखरी हुई है। इसके बाद लुटेरे महिला को पकड़कर भीतर ले गए। वहां जमीन पर गिराकर महिला का सिर जमीन से पटका। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।
- इस दौरान महिला ने संघर्ष किया जिससे उसके हाथ की चूड़ियां टूटकर बिखर गई। लुटेरे महिला को घसीटकर कमरे में ले गए और दुपट्‌टे से गले में फंदा लगाकर लगाकर गला घोंट दिया। इसके बाद मकान की पहली मंजिल पर जाकर नकदी व जेवरात लूटकर ले गए।

- बताया जाता है कि महिला हमेशा घर पर अकेली रहती थी। ज्यादातर उनके पति बाहर साइड विजिट पर जाते थे। कईं बार रात को भी नहीं आते थे। महिला कभी भी दरवाजा नहीं खोलती। कोई आता भी था तो पहली मंजिल की खिड़की से बात करती थी।
- शाम को दूध वाले से भी रस्सी के जरिये दूध पहली मंजिल पर ले लेती थी। आर्किटेक्चर ऑफिस में करीब चार लड़कियां काम करती है। चारों लड़कियों ने बताया कि उमा कभी दरवाजा नहीं खोलती थी। ऐसेे में लुटेरों के आने पर दरवाजा कैसे खोल लिया। घटना में किसी परिचित के होने की शंका जताई जा रही है।
- पांडे के 3 बच्चों में बड़ी बेटी पूनम, उससे छोटा बेटा मनीष और सबसे छोटा बेटा मयंक है। पूनम की शादी हो गई। वहीं मनीष बेंगलुरू में जाॅब करता है। मयंक दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। ऐसे में घर में सिर्फ एसएन पांडे और उनकी पत्नी उमा ही रहती थी। लुटेरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।