Shahnaz Husain के ये टिप्स दूर करेंगे आपकी स्किन की ड्रायनेस
ठंडी हवाएं और कोहरे के साथ सर्दियों ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही स्किन में रूखेपन की परेशानी भी अब साफ तौर पर महसूस होने लगी है. ऐसे बदलते मौसम में स्किन को खास केयर की ज़रूरत होती है. अगर आप इसकी सही देखभाल नहीं करेंगी, तो वक्त के साथ स्किन काफी ड्राय होती जाती है और कई बार आपको रेड स्किन जैसी बड़ी परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है.
अगर आप भी चाहती हैं कि सर्दी में आपकी स्किन पूरे वक्त रहे मॉइश्चराइज़्ड और इसे ड्रायनेस का सामना ना करना पड़े, तो फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट Shahnaz Husain से जानिए इस मौसम में आपका स्किनकेयर रूटीन क्या होना चाहिए.
ऑयली स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो हर रोज़ चेहरा धोने के बाद शहद की एक पतली लेयर लगाएं. 5 मिनट बाद इसे धो लें. इससे ना सिर्फ ऑयलीनेस से राहत मिलेगी, बल्कि स्किन हाईड्रेटेड भी होगी.
इस ट्रिक की भी लें मदद
एलो वेरा जेल एक कमाल का मॉइश्चराइज़र है. चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या ड्राय सोते वक्त इसकी एक पतली लेयर लगाएं और सुबह धो लें. कोशिश करें कि मार्केट में मिलने वाले एलो वेरा जेल की जगह आप इसके प्लांट से जेल एक्सट्रैक्ट कर इस्तेमाल करें.
ड्राय स्किन के लिए
एक अंडे का पीला हिस्सा लें और अच्छे तरह ब्लेंड कर लें. इसमें एक बड़ा चम्मच बादाम तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. सूखने पर धो लें. आप चाहे तो इसकी जगह आधा छोटा चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच गुलाबजल और 1 छोटा चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर लगाएं. 10 मिनट बाद धो लें.
आप चाहे तो, सेब से बने मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए सेब को अच्छी तरह छीलकर कद्दूकस कर लें या ब्लेंडर में पीस लें. इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं. 10-15 मिनट बाद धो ठंडे पानी से धो लें.
इन सबके अलावा, आप कुछ बेसिक स्किनकेयर रूटीन भी फॉलो करें-
-अगर आपकी स्किन नॉर्मल से ड्राय के बीच की है, तो सुबह और सोने से पहले दो बार क्लेंज़िंग क्रीम या जेल से चेहरा अच्छी तरह धोएं. सोने से पहले मेकप ज़रूर हटाएं क्योंकि ज़्यादा कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से भी ड्रायनेस की परेशानी होती है. चेहरा साफ करने के बाद गुलाबजल वाले टोनर का इस्तेमाल.
-अक्सर सर्दियों में सनस्क्रीन को आप इग्नोर कर देती हैं, तो अपनी ये आदत बदलें. धूप में स्किन एक्सपोज होने से ना सिर्फ स्किन डैमेज्ड होती है, बल्कि मॉइश्चराइज़र को भी नुकसान पहुंचता है इसलिए सनस्क्रीन काफी ज़रूरी होता है. ये प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर रेज़ को स्किन में इंटर होने से रोकता है और मॉइश्चराइज़र को भी बनाए रखता है. हमेशा मॉइश्चराइज़र की खूबियों के साथ आने वाला सनस्क्रीन चुनें. रात में सोने से पहले नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें.
-अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो क्लेंज़िंग मिल्क या फेसवॉश का इस्तेमाल करें. आप हमेशा लाइटवेट फॉर्मूले वालेमॉइश्चराइज़र चुनें. इसे लगाने से पहले इसमें एक-दो बूंद पानी मिलाएं.
-सिर्फ चेहरा नहीं, होंठों को भी ड्रायनेस से बचाने की ज़रूरत होती है. इसके लिए सोने से पहले चीनी और शहद मिलाकर होंठों को स्क्रब करें और फिर बादाम तेल लगाएं. अपने पर्स में हमेशा एक अच्छा लिप बाम भी रखें और जब ज़रूरत हो इसे अप्लाई करें.

Post a Comment