Header Ads

मछली में दिखा 'जीजस' का चेहरा, फोटो खींचकर महिला ने किया दावा


इंग्लैंड की Helen Barlow ने मछली में जीजस के चेहरे को देखने का दावा किया है। हैलन ने अपने द्वारा क्लिक किए गए फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जो तेजी से वायरल हो रही है। एक एक्वेरियम के इन फोटोज में भी मछली पर एक चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर इस दावे को लेकर बहस शुरू हो गई है।

-55 साल की हैलन ग्रेट मैंचेस्टर के गार्डन सेंटर पहुंची थीं जहां उन्होंने एक एक्वेरियम के फोटोज अपने ग्रैंडसन को भेजने के लिए क्लिक किए थे।
- लेकिन जब वे घर पहुंचीं तो फोटोज देखकर उनके होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर कोई इन फोटोज को फोटोशॉप्ड बता रहा है तो कोई इन्हें लाइट ट्रिक कह रहा है।
- हालांकि, इससे पहले भी इंसान की तरह चेहरे वाली मछली दिखने के भी दावे किए जा चुके हैं।