Shahnaz Husain से जानें ब्यूटी की वो गलतियां जो हर लड़की करती है
कई बार जानकारी की कमी या अनजाने में आपसे ब्यूटी से जुड़ी गलतियां हो जाती हैं.
इनसे ना सिर्फ आपकी स्किन को नुकसान होता है, बल्कि अगर ये गलती मेकप से जुड़ी हो तो आपका लुक भी खराब हो जाता है.
तो आप भी जानिए फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट Shahnaz Husain से ऐसी ब्यूटी गलतियां जिन्हें अक्सर हर लड़की करती है और आप इनसे बचकर रहें.
मसाज ऑयली स्किन के लिए नहीं बने हैं. मॉइश्चराइजिंग क्रीम से जब आप चेहरे का मसाज करती हैं,
तो भले आप काफी रिलैक्स फील करें लेकिन ये क्रीम आपके स्किन पोर्स को बंद कर देती है. इससे आपको पिंपल्स की परेशानी होती है.
फेशियल कराते वक्त भी आप क्लेन्जिंग, एक्सफोलिएशन, टोनिंग और मास्क इन स्टेप्स की मदद लें. मसाज अवॉइड करें. ऐसी स्किन वाली लड़कियां लाइट लिक्विड या मैट मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें.
कई बार खुद को फेयर दिखाने के लिए लड़कियां लाइट कलर के फाउंडेशन चुन लेती हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनका स्किन टोन बेहतर नज़र आएगा पर ऐसा नहीं है.
लाइट शेड वाले फाउंडेशन के इस्तेमाल से ऐसा लगेगा जैसे आपने कोई मास्क पहना है और मेकप थोप लिया है.
हमेशा अपनी स्किन टोन से मिलते-जुलते फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. इसे चेहरे के साथ गर्दन पर भी लगाएं. डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए स्किन टोन से एक शेड लाइट कंसीलर चुनें.
ये सच है कि दिन में दो बार चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से धोना चाहिए. पर जिनकी ऑयली स्किन होती है उन्हें लगता है
कि दो बार इसे धोना काफी नहीं है और ऑयलीनेस खत्म करने के लिए चेहरे को दिन में कई बार धोने की गलती करते हैं.
आपकी ये आदत आपके नैचुरल एसिड मैन्टल (एक तरह का लेयर) को नुकसान पहुंचाती है और आपकी स्किन ज्यादा ऐल्कालाइन हो जाती है.
इससे स्किन पर बैक्टीरिया आसानी से अटैक कर पिंपल्स की वजह बनते हैं. साथ ही इससे नैचुरल ग्लो को भी नुकसान पहुंचता है और स्किन डल हो जाती है.
अक्सर हम चेहरे को तैयार किए बिना मेकप करना शुरू कर देते हैं. इस गलती का नतीजा होता है कि मेकप आसानी से अप्लाई नहीं होता है
और ये जल्दी खराब हो जाता है. हमेशा स्मूद बेस तैयार करने के बाद मेकप करें. इसके लिए सबसे पहले चेहरे को धोकर मॉइश्चराइज़र और फिर प्राइमर लगाएं. स्किन को मॉइश्चराइज़ किए बिना मेकप की शुरूआत कभी ना करें.
कभी भी आर्टिफिशियल लाइट में मेकप प्रोडक्ट चुनने की गलती ना करें. इसमें आपका स्किन टोन सही नज़र नहीं आता है.
ऐसे में अगर आप इनके शेड्स चुनेंगी, तो यकीनन आपको सही प्रोडक्ट हाथ नहीं लगेगा.
कई बार आलस में आप मेकप हटाएं बिना सो जाती हैं. आपकी ये गलती स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती है.
मेकप प्रोडक्ट में मौजूद इंग्रीडिएंट्स स्किन पोर्स को बंद कर देते हैं. अगर आप इसे नहीं हटाएंगी, तो स्किन खुलकर सांस नहीं ले पाएगी और नैचुरल ऑयल को भी इससे नुकसान पहुंचेगा.
इससे आपको पिंपल्स, एलर्जी और रैशेज की परेशानी के साथ डल स्किन का भी सामना करना पड़ सकता है.


Post a Comment