सुसाइड का ड्रामा ऐसे बदल गया रियल मौत में, हजारों लोग देखते रहे तमाशा
फंदे से लटका शख्स तड़प रहा था और लोगों को लग रहा था कि वह रोल निभा रहा है।
नागपुर में सुसाइड की एक्टिंग कर रहे एक शख्स की रियल में जान चली गई। एक शोभा यात्रा के दौरान वह शख्स आत्महत्या करने वाला किसान का रोल निभा रहा था। अचानक उसके गले में फंदा फंसा और उसने तड़प-तड़प कर जान दे दी। फंदे से लटका शख्स तड़प रहा था और लोगों को लग रहा था कि वह रोल निभा रहा है।
- नागपुर पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई थी, इस यात्रा में किसान आत्महत्या की झांकी बनाई गई थी।
- नागपुर के 27 वर्षीय कलाकार मनोज धुर्वे सुसाइड करने वाले किसान के गेटअप में था। उसने एक हल से लटकी रस्सी का फंदा बनाया और अपने गले में डाल दिया। इसके बाद अचानक ट्रैक्टर को झटका लगा और फंदा उसके गले में कस गया।
- कुछ ही देर में मनोज का सांस लेना मुश्किल हो गया और वह तड़पने लगा। वह हाथ-पांव पीटने लगा। उसे देखने वालों को लगा कि वह एक्टिंग कर रहा है और कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया।
- शोभायात्रा खत्म हो जाने के बाद लोग मनोज के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
- आननफानन में उन्हें पास के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि मनोज की डेथ काफी देर पहले हो चुकी है। रामटेक पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
- मनोज में फ्रेंड्स ने पुलिस को बताया कि मनोज मुख्य कलाकार नहीं था फिर भी उसे शोभा यात्रा के अवसर पर कुछ न कुछ करना अच्छा लगता था। मनोज ने किसानों के प्रश्न और हालात काफी करीब से देखे थे और इसमें जान डालने की उसने पूरी कोशिश की थी।
- मामले में पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा। युवक का शव परिजन को सौंप दिया गया है।


Post a Comment