Header Ads

कौन है इंडिया की सबसे खूबसूरत Miss और Mrs, जज करेंगे वीरेंद्र सहवाग


अल्यूर इंडिया द्वारा आयोजित कॉन्टेस्ट के ऑडिशन्स लखनऊ में हुए। 15 शहरों से चुने जाएंगे पार्टिसिपेंट्स।

अल्यूर मीडिया सर्व की तरफ से रविवार को मिसेज़ एंड मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए फैशन शो हुआ। इसके ऑडिशन्स 15 शहरों में होंगे। ग्रैंड फिनाले के लिए दिल्ली वेन्यू रखा गया है, जहां पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग, एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अमर सिंह जज रहेंगे।

- रविवार को हुए ऑडिशन में राजधानी लखनऊ के 20 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। पार्टिसिपेंट्स में कोई 2 बच्चों की मां थी तो कोई वर्किंग लेडी। शो की शुरुआत इंट्रोडक्शन और टैलेंट राउंड से हुई।
- अल्यूर फैशन टूर की इंडियन हेड आकांशा आनंद और देव जिंदल ने बताया, "हैदराबाद, कानपुर और बंगलुरु में ऑडिशन हो चुका है। सेलेक्टेड कंटेस्टेंट्स की 5 दिन ग्रूमिंग होगी, जिसमें पर्सनालिटी डेवलपमेंट, डाइट, योग और एटिकेट समेत सबकुछ सिखाया जाएगा। अप्रैल में हमारा ग्रैंड फिनाले होगा। जो क्राउन जीतेगा उसे वुमन एम्पॉवरमेंट पर बेस्ड शॉर्ट फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा।