Header Ads

मुन्नी का Pole Dance देख आप भी हो जाएगें उनके दीवाने


बॉलीवुड की मुन्नी अपने डांस से सबको दीवाना बना ही देती है. कई फिल्मो में अपने बेहतरीन डांस करने वाली मलाइका अरोड़ा खान ने एक बार फिर अपने डांस से सबको दीवाना बना रही है.

हालांकि इस बार वह किसी फिल्म में डांस नहीं कर रही बल्कि एमटीवी के शो इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल के स्टेज पर अपनी अदाओ को बिखेर रही है. मलाइका इस शो को जज कर रही हैं. इस शो में एक टास्क के लिए मलाइका पोल डांस करती नजर आ रही है.

वहां मौजूद मॉडल्स मलाइका के इस पोल डांस को देख कर काफी हैरान हो गए क्यों की मलाइका काफी हॉट पोल डांस कर रही है. इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल शो को मलाइका के साथ बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी एवं मॉडल मिलिंद सोमन भी जज बने हैं.

मलाइका ने इससे पहले संजय दत्त की फिल्म कांटे में ऐसा डांस किया था. जिसके बाद मलाइका को शायद ही पोल डांस करते हुए देखा गया हो.

इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल का यह सीजन तीसरा है. मलाइका के इस शो को जज करने से पहले एक्ट्रेस लीजा हेडन शो की जज थीं.