Header Ads

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से दीवाना बनाने आ रही है जूही की बेटी जाह्नवी


अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली सदाबहार ऐक्ट्रेस जूही चावला की मुस्कान के आज भी लाखो दीवाने है. 90 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपने नाम का सिक्का चलाया था.

अब उनकी बेटी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली है. जूही चावला एक समय में सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थी. जूही चावला ने फिल्मो में हर कैरेक्टर को जबरदस्त तरीके से निभाया था.

जूही चावला ने 1995 में एक सफल बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर उनकी अर्धागिनी बनी थी. उनके दो बच्चे है बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन काफी खुबसूरत है. आज हम न तो जूही कि बात कर रहे है ओर न ही उनके पति के बारे बात कर रहे है. आज हम आपको जूही की खूबसूरत बेटी जाह्नवी मेहता के बारे बताएँगे. जाह्नवी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद लंदन में पढ़ाई पूरी कर रही हैं.

जाह्नवी अपने स्कूल में 10 टॉप स्टूडेंट्स कि लिस्ट में शामिल थीं. वह पढ़ाई में काफी तेज हैं. कुछ समय पहले ही जाह्नवी की तस्वीरें सामने आई थीं. इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत लग रही है.

वेसे तो जूही के बच्चे बॉलीवुड की पार्टी या फिर किसी इवेंट में नजर नहीं आते हैं.लेकिन जूही खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा जाह्नवी वरुण धवन और दीपिका पादुकोण की बहूत बड़ी फैन है. खबरों कि यदि माने तो फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने वाली जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं.

फिलहाल जाह्नवी 16 साल ही हो चुकी हैं. कहा जा रहा है की जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगी. कहा जा रहा है की जाह्नवी जूही चावला के प्रोडक्शन हाउस से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी.