Header Ads

चेहरे के बजाय अब नाखूनों में भी निकल रहे हैं पिम्पल्स! वायरल हुई Photos


इन दिनों सोशल साइट्स पर ऐसी कई फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें ये बताया जा रहा है कि एक नयी बीमारी के कारण लोगों के नाखूनों में पिम्पल्स निकल रहे हैं। जहां मैसेजिंग एप्स पर शेयर हो रहे इस पोस्ट ने लोगों की नींदें उड़ा दी हैं, वहीं इसकी सच्चाई जाने बगैर लोग इस पोस्ट को शेयर किए जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस खास 'बीमारी' का पूरा सच।

सोशल साइट्स पर वायरल हो रही इन फोटोज में लोगों के नाखूनों पर पिम्पल्स निकले दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें दबाने से पस जैसा पदार्थ निकल रहा है। कई लोगों ने इसे काफी घिनौना बताया है। कई जगह ये फोटोज फैल रहे नई बीमारी का दावा करते हुए शेयर किए जा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि वायरल हो रही ये फोटोज असल में मात्र नेल आर्ट ट्यूटोरियल का हिस्सा है। इसे UK की यूट्यूब व्लोगर नताशा ली ने क्रिएट किया है। इस वीडियो को अपलोड होने के बाद से अबतक करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। ऐसी कोई भी बीमारी नहीं फैल रही है, जिसमें लोगों एक नाखूनों पर पिम्पल निकल रहे हैं। ये मात्र हैलोवीन के लिए शुरू हुआ एक ट्रेंड है।

नताशा द्वारा शुरू किए गए इस ट्रेंड को फॉलो कर आप भी अपने नाखूनों पर पिम्पल्स क्रिएट कर सकते हैं। इसमें नेलपेंट के जरिए नाखूनों पर पिम्पल्स के डिजाईन बनाए जाते हैं। फिर एक पिन की मदद से उनके अंदर क्रीम भी फिल किए जाते हैं, ताकि उसे दबाने पर ये पस निकलने जैसी फीलिंग दे।