20 साल के लड़के का दावा, जिंदा हैं मंगल ग्रह के लोग, इजिप्ट से है कनेक्शन!
रूस के एक लड़के ने ऐसा दावा किया है जिससे साइंटिस्ट भी हैरत में पड़ गए हैं। 20 साल के Boriska Kipriyanovich ने दावा किया है कि वह पहले मंगल ग्रह में रहता था और वह जानता है कि इजिप्ट में बना Sphinx of Giza खुलते ही दुनिया को बदलकर रख देगा।
- इसके साथ बोरिसका ने अंतरिक्ष के ग्रहों के बारे में ऐसी सटीक जानकारियां दी जिससे साइंटिस्ट भी हैरान रह गए। साइंटिस्ट के मुताबिक इतनी कम उम्र में इस लड़के को ऐसी चीजें पता होना किसी पहेली से कम नहीं है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरिसका जब स्कूल में था तब भी उसने यह दावा किया था कि मंगल ग्रह का इजिप्ट के पिरामिडों से संबंध है और आने वाले भविष्य में ये सबके सामने आ जाएगा।
ऐसे खुलेगा Sphinx
- बोरिसका ने कहा, मैं इजिप्ट के पिरामिडों के बीच बने विशालकाय स्टेच्यु ( Sphinx ) को खोलने का राज भी जानता हूं। यह उसके कान के पीछे कहीं मौजूद है और उसके खुलते ही दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी।
बोरिसका ने ये भी दावा किया कि मंगल ग्रह में लोग रहते हैं। उन्होंने कहा, इस ग्रह के लोग करीब 7 फीट लंबे हैं और वे जमीन के नीचे रहते हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड से जिंदा रहते हैं, वे कभी मरते नहीं हैं क्योंकि उनकी उम्र 35 साल के बाद रूक जाती है।

Post a Comment