कपल ने कौड़ियों के भाव खरीदी पुरानी Photos, निकली इतनी बेशकीमती
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में रहने वाले Randy Guijarro और उनकी वाइफ लिंडा को एंटीक चीजें कलेक्ट करने का बहुत शौक है। पुराने सिक्कों से लेकर बुक्स तक, वे हर चीज संभाल कर रखते हैं। एक दिन कपल ने मार्केट में घूमते हुए मात्र 120 रुपए (2 डॉलर) में एक पुरानी फोटो खरीदी थी।
रैंडी और लिंडा ने छोटी-सी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर खरीदी थी। ये फोटो साल 1800 की थी। फोटो में दिख रहा था मानो कुछ लोग ग्राउंड में खेल रहे हों। लेकिन जैसे ही रैंडी ने फोटो को ध्यान से देखा, उन्हें इसमें बिली द किड (Billy the Kid) और उसके कई दोस्त दिखाई दिए। बिली एक अमेरिकन गन फाइटर था, जिसने 1878 में New Mexico Territory's Lincoln County War में भाग लिया था। ऐसा माना जाता है कि बिली ने 8 लोगों की जान ली थी। इस वजह से वह जेल गया था और 1881 में मारा गया था।
कपल फोटो को देख कर समझ गए थे कि ये बिली द किड ही है। लेकिन उन्होंने पहले इस पर अच्छे से रिसर्च की और फिर उन्होंने इसे बेचने की ठानी। लेकिन कोई भी इस तस्वीर को खरीदने को तैयार नहीं था, क्योंकि रैंडी और लिंडा के पास इस तस्वीर को असली साबित करने का कोई जरिया नहीं था।
रैंडी और लिंडा ने इस तस्वीर से उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्होंने अगले 3 सालों तक इस पर और रिसर्च किया। फिर उन्होंने इस फोटो को फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर के जरिए सही साबित किया। साथ ही, National Geographic के साथ मिल कर Billy the Kid: New Evidence नाम की एक डॉक्युमेंट्री बनाई। इसके बाद उन्हें इस तस्वीर को बेचने पर 32 करोड़ रुपए मिले।

Post a Comment