इस सवाल के जवाब ने बनाया मानुषी को Miss World, पूछे गए थे ऐसे सवाल
इस कॉन्टेस्ट में शामिल दूसरे देशों की टॉप-5 कंटेस्टेंट से ज्यूरी ने एक-एक सवाल पूछा था।
चीन में हुए कॉम्पिटीशन में हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड- 2017 खिताब जीत लिया है। एमबीबीएस स्टूडेंट मानुषी से इस कॉन्टेस्ट में ज्यूरी ने एक सवाल पूछा था, जिसका स्मार्ट जवाब देकर उन्होंने ये खिताब हासिल कर लिया। 17 साल पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। भारत की ओर से सबसे पहले 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी थीं।
- दरअसल, इस कॉन्टेस्ट में शामिल दूसरे देशों की टॉप-5 कंटेस्टेंट से ज्यूरी ने एक-एक सवाल पूछा था।
- सबसे पहले मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल से पूछा गया कि यदि आप दुनिया के सभी नेताओं के सामने भाषण देती हैं, तो आप किस बारे में बात करेंगी? जवाब में उन्होंने कहा- अगर मुझे ऐसा मौका मिला, तो मैं दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा में खामियों का समाधान करने की बात करना चाहूंगी।
- इसके बाद इंडिया की मानुषी छिल्लर से पूछा गया कि कौन-सा पेशा अधिक सैलरी के योग्य है और क्यों? इसका जवाब देते हुए मानुषी ने कहा कि एक मां सबसे सम्मान के योग्य है। मेरी मां मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रही है। मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। उन्हें कैश में सैलरी नहीं, इज्जत और प्यार मिलना चाहिए।
दरअसल, मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ। उनके पिता मित्रवासु और मां नीलम छिल्लर डॉक्टर हैं। फिलहाल, फैमिली दिल्ली में रहती है।
- उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से हुई। फिलहाल, सोनीपत के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। उन्हें फैशन, डांस और ग्लैमर में इंटरेस्ट है।
- मिस वर्ल्ड (2017), फेमिना मिस इंडिया (2017) के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी जीता है। वे मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।
- इंडिया से 1966 में रीता फारिया, 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर।
- दो मिस यूनिवर्स: 1994 सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता।


Post a Comment