Header Ads

12 पास हैं 'भाभीजी', तो कभी सेक्स चेंज कराना चाहता था ये 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट


'बिग बॉस-11' में इस वीकेंड का वार ढिंचैक पूजा एविक्ट हो गईं। ढिंचैक को एविक्शन के लिए नॉमिनेट कंटेस्टेंट सब्यसाची सतपती और बेनाफशा सूनावाला की में तुलना काफी कम वोट मिले थे जिसकी वजह से शो में उनका सफर रविवार को खत्म हो गया है। इसी बीच शो में प्रियंक शर्मा और आकाश ददलानी के बीच सुल्तानी अखाड़ा हुआ जिसे प्रियंक ने जीता। वहीं होस्ट सलमान ने सभी कंटेस्टेंट के लिए एक डर्टी सीक्रेट रिवीट टास्क भी रखा।

- 'बिग बॉस' में नए टास्क के मुताबिक कंटेस्टेंट को अकेले में कैमरे के सामने आकर अपना-अपना एक डर्टी सीक्रेट बताना था जिसे सभी ने बारी-बारी से किया।
- शिल्पा शिंदे ने इस दौरान बताया कि वे सिर्फ 12th पास हैं। उन्होंने अपने पिता(अब इस दुनिया में नहीं है) और घरवालों को आजतक ये नहीं बताया कि उन्होंने ग्रैजुएशन कम्प्लीट नहीं किया है लेकिन अब वे ये बात नेशनल टीवी पर बता रही हैं।
- सब्यसाची सतपती ने इस सीक्रेट रिवील टास्क में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया वे एक लड़के से प्यार करते थे। उनकी लाइफ में एक टाइम ऐसा भी आ गया था कि जब वे प्यार की खातिर अपना सेक्स चेंज करवाकर लड़की बनने तक को तैयार हो गए थे।
- विकास गुप्ता ने इस दौरान बताया कि वे अपने मम्मी-पापा को अलग कराने वाले बेटे हैं। उनके पिता और मां की बनती नहीं थी जब वे कई साल पहले घर छोड़कर गए तो विकास ने उन्हें एकबार भी रोकने की कोशिश नहीं की थी।
- हिना ने बताया कि बचपन में वे घर से भाग गई थीं जब वे पुलिस की मदद से वापस आईं तो उनकी बहुत पिटाई हुई थी।
- अर्शी खान ने बताया कि 2016 में क्रिकेटर शाहिद आफरीदी से उनके लिंकअप और बच्चे की मां बनने वालीं खबरें आई थीं वो सब मजाक थीं।
- सपना चौधरी ने बताया कि वे SI बनना चाहती थीं लेकिन ये बात वे कभी अपनी मां को नहीं बता पाई। दरअसल जब वे काफी छोटी थीं तब उनके पिता की डेथ हो गई थी ऐसे में पैसे की तंगी की वजह से उन्होंने अपना ड्रीम छोड़कर स्टेज शो कर मां का सपोर्ट करना शुरु कर दिया था।
- इस बीच पुनीष ने बताया कि जब वे शो का हिस्सा नहीं बने थे तब एक फ्रेंड ने बंदगी कालरा की फोटो को अपनी व्हाट्स डीपी बनाया था। तभी उन्होंने बंदगी की फोटो सेव कर ली थी और 'बिग बॉस' में उनसे पहली मुलाकात हुई।
- बंदगी ने बताया कि उन्होंने एकबार पापा के वॉलेट से पैसे चोरी किए थे तो वहीं आकाश ने अपने एक स्पोर्ट टूर्नामेंट में चीटिंग करने की बात डर्टी सीक्रेट रिवील टास्क में कुबूल की।
- प्रियंक ने बताया कि एकबार उन्हें एक बड़े शो से निकाल दिया गया था और इसके पीछे विकास गुप्ता का हाथ था। वहीं बेनाफशा ने इस दौरान अपनी डिप्रेशन की बीमारी का राज खोला।

सलमान खान ने शो में कंटेस्टेंट की दो-दो लोगों की जोड़ी बनवाकर एक टास्क करवाया।
- इस टास्क में जब भी जोड़ीदार सवाल के जवाब में न बोलता मेल कंटेस्टेंट की बॉडी पर वैक्स की जाती।
- शो में तीन जोड़ियां बनी आकाश ददलानी-बंदगी कालरा, पुनीष शर्मा-सपना चौधरी और हिना खान-विकास गुप्ता की।
- फीमेल कंटेस्टेंक न बोलने पर जल्लाद ने शो में आकाश, पुनीष और विकास की जमकर वैक्सिंग की।