Header Ads

कोलकाता की बदनाम गलियों में नर्क है Life, इस हाल में रहती हैं लड़कियां


कोलकाता के सोनागाछी में सेक्स वर्कर्स ने हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया। इससे ये इलाका एक बार और चर्चा में है। आपको बता दें कि कोलकाता का ये इलाका बदनाम गलियों में गिना जाता है। इस रेड लाइट एरिया में महिलाओं की मुश्किल जिंदगी को दिखाती तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

भारत में प्रॉस्टिट्यूशन का मार्केट काफी बड़ा है। इन रेड लाइट्स में रहने वाली लड़कियां या तो मजबूरी में वहां रहती हैं या जबरदस्ती उन्हें इसमें धकेला जाता है। वेस्ट बंगाल के सोनागाछी का रेड लाइट एरिया प्रॉस्टिट्यूशन के लिए मशहूर है । यहां करीब 15 हजार महिलाएं सेक्स वर्कर बन अपनी जिंदगी बिता रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स पर विश्वास करें तो यहां महिलाओं को एक कस्टमर के लिए एवरेज 2 डॉलर यानी करीब 128 रुपए मिलते हैं। इतने पैसों में इनके लिए जिंदगी बिताना काफी मुश्किल होता है लेकिन फिर भी मजबूरी और लाचारी में इन्हें इस दलदल में फंसे रहना पड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल यहां करीब एक हजार महिलाएं आती हैं। यहां रहने वाली महिलाएं छोटे-छोटे कमरों में जिंदगी बिताती हैं। आज हम आपको सोनागाछी की तंग गलियों के अंदर बने छोटे कमरों में जिंदगी बिताती महिलाओं की फोटोज दिखाने जा रहे हैं।