Header Ads

KRK ने दी धमकी, मेरा एकाउंट चालू नहीं हुआ तो आत्महत्या कर लूंगा


 अपने आपत्तिजनक कमेंट्स ओर बेबाक जुबान के लिए मशहूर कमाल आर खान जब भी आते हैं, धमाल कर जाते हैं.

उन्ज्के द्वारा कह्जी गई बात लोगों को परेशान कर देती है. KRK आपत्तिजनक कमेंट्स करते है जिससे परेशान होकर ट्वीटर ने भी उनका अकाउंड ब्लॉक कर दिया.

कमाल आर खान कभी किसी सेलिब्रेटिज पर आपत्तिजनक कमेंट्स करते तो कभी किसी सेलिब्रेटिज का ट्विटर पर मजाक बनाते है.

 कुछ समय पहले ही उन्होंने आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार पर भी कमेंट किये थे. इस कमेन्ट के बाद उनका अकांउट सस्पेंड कर दिया गया था.

अकांउट सस्पेंड होने के बाद कमाल खान ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है @Twitterindia और स्टाफ महिमा कौल, विरल जैन एवं तरनजीत सिंह से मेरी सिफारिश है

कि वह मेरा Twitter account 15 दिन के अंदर पुनः शुरू कर दे.

कमाल खान ने धमकी देते हुए कहा यदि उनका अकाउंट चालू नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे.

 जिसके जिम्मेदार सिर्फ ट्वीटर का स्टाफ होगा. उनके इस बयान के बाद ट्वीटर की तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला है.

कमाल ने बताया कि उनका अकाउंट इसलिए सस्पेंड किया क्योंकि उन्होंने फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की कमियां सभी को गिनाई थी.

उन्होंने बतायाकी मैं मीडिया को यह बात बताना चाहता हूं कि मैं ट्विटर पर नया अकाउंट नहीं खोलूंगा.

ट्विटर ने मेरा अकाउंट सिर्फ इसीलिए बंद कर दिया क्योंकि आमिर खान ट्विटर पर मुझे नहीं चाहते है. इसका तो एक ही मतलब होता है कि ट्विटर के असली मालिक आमिर खान ही हैं.

KRK ने कहा मेने किसी को न तो गाली दी न ही किसी को धमकाया. साठ लाख फालोअर वाले ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने का अधिकार ट्विटर को नहीं था.

ट्विटर ने ऐसा बिना किसी भी चेतावनी दिए किया है इसका एक ही मतलब होता है कि वह चाहते हैं कि सिर्फ आमिर खान ही ट्विटर का इस्तेमाल करें.