जब शाहरुख ने किया Kiss सीन से इनकार और अटक गई फिल्म की शूटिंग
शाहरुख खान ने अपने 25 साल के फ़िल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
ज्यादातर फिल्मों में उनका रोमांटिक अवतार देखने को मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1994 में एक फिल्म सिर्फ इस लिए ठंडे बस्ते में चली गई थी, क्योंकि शाहरुख उसके लिए Kiss सीन करने को तैयार नहीं थे। रवीना टंडन के साथ थी यह फिल्म...
- जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसमें शाहरुख की हीरोइन रवीना टंडन थीं। फिल्म को बिरेन्द्र नाथ तिवारी ने डायरेक्ट किया था और मोहनीश बहल और नवनीत निशान की इसमें अहम भूमिका थी।
- 1994 में यह 'जादू' टाइटल के साथ फ्लोर पर आ चुकी थी और कुछ सीन्स भी शूट हो गए थे। लेकिन इसी बीच एक Kiss सीन की बारी आई, जिसे शूट करने के लिए न शाहरुख राजी हुए और न ही रवीना।
- मेकर्स ने दोनों को मनाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन वे नहीं मानें। हारकर मेकर्स ने इस फिल्म को बंद करने का फैसला लिया।
2004 में नाम बदलकर रिलीज की गई फिल्म
- 2004 में इस फिल्म को नाम बदलकर 'ये लम्हे जुदाई के नाम से रिलीज किया गया। खास बात यह है कि इसे रीशूट करने के लिए न शाहरुख तैयार थे और न ही रवीना। फाइनली, स्टोरी में कुछ नए कैरेक्टर्स डाले गए और न्यूकमर्स के साथ इसे शूट किया गया।
- इतना ही नहीं, शाहरुख, मोहनीश और रवीना ने इस फिल्म के लिए अपनी आवाज तक डब करने से इनकार कर दिया था। उस वक्त क्रिटिक्स का कहना था कि इसे देखने के बाद ऐसा लग रहा था, जैसे एक नहीं, बल्कि दो फ़िल्में साथ चल रही हैं। एक शाहरुख और रवीना की और दूसरी बाकी न्यूकमर्स की।
- फिल्म बॉक्सऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
रश्मि देसाई ने किया था फिल्म में काम
- 'जादू' को जब 'ये लम्हे जुदाई के' नाम से रिलीज किया गया और इसमें जो नए स्टार्स जोड़े गए, उनमें 'उतरन' जैसे सीरियल्स की एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी शामिल थीं। रश्मि ने इस फिल्म में बोल्ड सीन भी दिए थे। अमित कुमार उनके अपोजिट दिखाई दिए थे।


Post a Comment