फीचर फोन के बाद Jio ला रही सबसे सस्ता स्मार्टफोन, ये होगा खास
जल्द ही मार्केट में जियो का सस्ता 4G स्मार्टफोन दिखाई देगा। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी फोन के लिए इंटरनल कंपोनेंट बनानी वाली कंपनी Spreadtrum ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Spreadtrum के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर लियो ली भारत दौरे पर यह जानकारी दी है।
बता दें कि अभी जियो के 1 करोड़ फीचर फोन में Spreadtrum की चिप लगी हुई है। ली ने बताया कि Jio लो कोस्ट स्मार्टफोन बनाने पर काम रही है लेकिन जियो ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक यह फोन 4inch स्क्रीन के साथ आएगा। यह 4G फीचर फोन की तरह ही बेहद कम कीमत वाला 4G स्मार्टफोन होगा। कंपनी इस फोन के साथ ऑफर्स भी दे सकती है। ली ने बताया कि हम जियो के साथ काम कर रहे हैं। फीचर फोन के लिए हमने चिप सप्लाई की है।
यह दुनिया का सबसे सस्ता फीचर फोन है। ली ने ये नहीं बता सके कि सस्ता स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया चिपमेकर के लिए सबसे बड़ा मार्केट है। फीचर फोन का मार्केट काफी बड़ा है। हर साल हम यहां अच्छी खासी सेलिंग करते हैं।
रिलायंस जियो ने जियो 4G सर्विस के बाद फीचर फोन लॉन्च करके इंटेक्स, स्पाइस, लावा जैसी कंपनियों का मार्केट डिस्टर्ब कर दिया है। हालांकि पहले भी ऐसी खबरें आई थी जियो फीचर फोन मे दिया गया KaiOS ऐप्स को सपोर्ट नहीं कर रहा है।
इसलिए कंपनी सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने पर काम कर रही है। सस्ते 4G फीचर के मामले में जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने भी कार्बन के साथ मिलकर Karbonn A40 India फोन लॉन्च किया है। दूसरी टेलिकॉम कंपनियां भी सस्ते 4G फोन लॉन्च किए हैं।

Post a Comment