Header Ads

4 लड़कियों से शादी कर चुका ये शख्स, FB से पत्नी को पता चला पति का ये राज





शहर में आज एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने वुमन कमिशन पहुंचकर अपने हसबैंड के खिलाफ कंप्लेंट की। उसने बताया की उसकी लव मैरिज हुई है। हसबैंड ने डिवोर्स लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली है। वो पहले भी दो शादियां कर चुका है जिसकी जानकारी महिला को नहीं थी। महिला का आरोप है कि उसका हसबैंड अब एक दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में है।


 वो अब तक चार शादियां कर चुका है। महिला को एफआईआर दर्ज किए 5 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसे अरेस्ट नहीं किया है। वुमन कमिशन ने इस मामले में पुलिस से अरेस्ट करने की सिफारिश की है।



- वुमन कमिशन में सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि उसने निर्मल श्रीवास्तव से 22 अप्रैल 2016 को आर्य समाज बैजनाथ पारा रायपुर में लव मैरिज की थी।


- शादी के बाद उसे ससुराल वालों ने स्वीकार नहीं किया। इसलिए वह और निर्मल अलग रहने लगे। छह महीने बाद हसबैंड की व्यवहार बदलने लगा।



- वो हर समय रुपए की मांग करता। उसने धीरे धीरे उसकी जमा पूंजी पांच लाख रुपए खर्च कर दिए। वह बात-बात पर मारपीट करने लगा।


- एक दिन गुस्से में बोल दिया कि वह उसे पसंद नहीं करता। रुपयों के लिए शादी की थी। अब वह माता-पिता के कहने पर शादी करेगा।



- महिला के मुताबिक, एक दिन फेसबुक देखते समय निर्मल की दूसरी महिला के साथ शादी की फोटो देखी। वह ससुराल गई तो वहां से आपत्तिजनक शब्द बोलकर भगा दिया गया।




- महिला ने बताया कि जब उसे दूसरी शादी के सबूत मिल गए तो उसने महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसी दौरान पता चला कि निर्मल दो शादियां पहले कर चुका है। उसने उन लड़कियों को भी धोखा दिया।




- महिला ने वुमन कमिशन को दोनों लड़कियों के साथ हुए बातचीत के ऑडियो सुनाए और कमिशन की प्रेसिडेंट से बात कराई। दोनों महिलाओं ने कमिशन को बताया कि वे इस मामले को लेकर समाज केे सामने नहीं आना चाहती है।




- वुमन कमिशन की प्रेसिडेंट ने सुषमा को दिए डॉक्यूमेंट को देखने के बाद एसपी से कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की है।


- उन्होंने डीआईजी को निर्मल के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत धाराएं बढ़ाने और महिला थाने में दर्ज एफआईआर के तहत तुरंत अरेस्ट करने की सिफारिश की है।


- वहीं इस मामले में निर्मल का कहना है कि जो प्रूफ करना है, कोर्ट में करेंगे।