Header Ads

इजिप्ट में खुदाई कर रहे थे लोग, सामने आई कुछ ऐसी चीज


इजिप्ट के फायुम कस्बे में खुदाई के दौरान रूस के आर्कियोलॉजिस्ट की टीम को हजारों साल पुराना एक ताबूत मिला है। ताबूत खोलते ही जो चीजें सामने आईं उसने आर्कियोलॉजिस्ट्स के होश उड़ा दिए। इतने पुराने ताबूत में ग्रीक-रोमन काल की एक ममी अच्छी हालत में पाई गई है। चेहरे पर लगा था नकाब...

- Institute of Oriental Studies of the Russian Academy के मुताबिक इतने सालों पुरानी ममी के इतनी अच्छी हालत में मिलने से टीम हैरत में है। ताबूत के अंदर ये ममी लिनेन के कपड़े से लपेटी गई थी, वहीं इसके चेहरे को एक नकाब से ढका गया था।

- इजिप्ट मिनिस्ट्री की ओर से Mohamed Abdel Lateef ने बताया कि ममी को रीस्टोर किया जा रहा है। इसके बाद ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर ये किसकी थी। क्योंकि ताबूत के ऊपर किसी तरह की जानकारी अबतक नहीं मिली है।
खुले ये राज
- शुरुआती रिसर्च में सामने आया कि ये ममी ग्रीको-रोमन कल्चर की है। ये उस दौर की मानी जा रही है जब एलेक्जेंडर ने इजिप्ट पर कब्जा कर लिया। ऐसा माना जाता है कि ग्रीको-रोमन कल्चर में तभी से इजिप्ट के कई ट्रडीशन अपनाए जाने लगे थे जिसमें मुर्दों को सहेज कर रखना भी शामिल था।

- बताया जाता है कि 2014 में इसी क्षेत्र के आसपास करीब 1700 ममी खुदाई में निकली थीं। यहां रिसर्च करने वालों का मानना है कि लगभग 75 से ज्यादा की गहराई में ऐसी लाखों ममी हो सकती हैं।