Header Ads

ये Crazy फ़ोटोग्राफ़र्स एक शानदार तस्वीर लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, देखिए कैसे


कहा जाता है कि “एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है” और ऐसी एक तस्वीर खींचने के लिए किसी फ़ोटोग्राफ़र को क्या-क्या करना पड़ता है ये सिर्फ़ वही जानता है. जब भी हम किसी शानदार तस्वीर को देखते हैं तो हमारे मुंह से यही निकलता है कि “क्या बेहतरीन तस्वीर है”. लेकिन उसे खींचने के लिए एक फ़ोटोग्राफर को कितना सयंम रखना पड़ता है.

ये आपको नहीं पता. वाइल्ड लाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र को एक अच्छी तस्वीर लेने के लिए कई हफ्तों तक जंगलों में ही रहना पड़ता है, तब जा कर उन्हें ऐसी तस्वीरें मिलती हैं जिन्हें देखते ही हम उसे बेहतरीन फ़ोटोज़ की श्रेणी में डाल देते है. देखिए ऐसी ही कुछ बेहतरीन तस्वीरें जो फ़ोटोग्राफ़र्स ने “Out of the way” जा कर खींची हैं.