मॉडल बनना चाहती थी लड़की, कर्नल ने मौके का फायदा उठाकर किया गैंगरेप
पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, पार्टी में बुलाकर दिया था मॉडलिंग का ऑफर।
आर्मी सेना कमांड शिमला में तैनात कर्नल ग्रेवाल को युवती द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट किया है। बतादें कि पीड़िता ने बयान में बताया है कि मॉडलिंग का झांसा देकर घर बुलाकर जबरन शराब पिलाई और फिर अपने घर में पहले से मौजूद साथी के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया।
पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा-376 D के तहत सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- कर्नल ने युवती का रेप उसके लक्कड़ बाजार वाले घर में किया।
- सदर थाना में दर्ज FIR के मुताबिक युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 19 नवंबर को कर्नल ग्रेवाल ने पीड़िता के पिता को क्लब में होने वाले इवेंट में बुलाया था। पीड़िता इस पार्टी में पिता के साथ पहुंची थी।
- पार्टी खत्म होने के बाद सभी ने साथ में डिनर किया। आरोप है कि ग्रेवाल ने इसी मौके पर बताया कि उसकी बेटी भी मुंबई में है और पीड़िता मॉडलिंग करने के लिए उसके पास मुंबई चली जाए। फिर कर्नल ग्रेवाल ने उसका नंबर भी लिया। कर्नल के कहे मुताबिक पीड़िता ने अपनी कुछ तस्वीरें व्हाॅट्सएप के जरिए भेजी थीं।
- पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद उसे कुछ पता नहीं चला और बेहोश हो गई।
- शाम करीबन साढ़े पांच दोबारा होश आने पर आंख खुली तो नंगे पांव वहां से भागी। इसी दौरान ग्रेवाल अंकल मेरे पीछे बैग व जूते लेकर आया।
- उसने कहा कि आर्मी अफसर मेरा रिश्तेदार है। मैं तेरे पापा की नौकरी खराब कर दूंगा।
- पीड़िता ने आरोप लगाया कि ग्रेवाल ने मुझे मॉडलिंग का झांसा देकर धोखे से घर बुलाया और नशे की हालत में दुष्कर्म किया। इसके पीड़िता ने सारी बात घर जाकर घर वालों को बताई।


Post a Comment