सिर्फ 500 करोड़ का बजट नहीं बल्कि इस वजह से स्पेशल है ये टीवी शो
चैनल सोनी टीवी का शो पोरस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें इस शो का बजट 500 करोड़ रुपए है।
चैनल सोनी टीवी का शो 'पोरस' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें इस शो का बजट 500 करोड़ रुपए है। शो में लक्ष लालवानी, रति पांडे, मोहित अबरोल, रोहित पुरोहित और सुहानी धानकी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
लक्ष कहते हैं, ‘शो को साइन करने से पहले मैं काफी डरा हुआ था। हमने कई मीटिंग्स की थीं स्क्रिप्ट और कैरेक्टर के बारे में। एक राजकुमार का किरदार निभाना आसान नहीं होता है। मुझे हॉर्स राइडिंग सीखनी थी, तलवारबाजी और भी बहुत सारी चीजें जो एक राजा में होनी चाहिए। इस शो को सिर्फ इसका 500 करोड़ का बजट ही खास नहीं बनाता है बल्कि इसको जिस तरह से बनाया जा रहा है वो सबसे ज्यादा खास है और वो ही इसे स्पेशल बनाता है।’
लक्ष कहते हैं, ‘शो में काफी वॉर सीन्स हैं और उनके करने के लिए काफी मेहनत और एनर्जी की जरूरत है। खास तौर से हॉर्स राइडिंग, तलवारों के सीन्स इसके साथ में करीब 20 किलोग्राम की ड्रेस। सिर्फ इतना ही नहीं इन भारी ड्रेसेस के साथ ज्वैलरी संभालना भी आसान नहीं होता है।’
शो के अलावा लक्ष अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अदिति से पहले उनका नाम रश्मि देसाई के साथ जोड़ा जा रहा था जो कि उनसे दस साल बड़ी हैं। वहीं ये भी सुनने को मिला था कि अदिति ने अपने 5 साल के रिश्तो को भी लक्ष की वजह से ही तोड़ा था।
सीरियल को सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने स्वस्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया है। सिद्धार्थ पहले 'शनि' और 'महाकाली : अंत ही शुरुआत है' जैसे कई शो बना चुके हैं। पोरस प्राचीन भारत में परुर्वा राज के राजा थे, जो पंजाब में चेनाब और झेलम नदी के बीच मौजूद था। जब विश्वविजेता बनने का सपना लिए मकदूनिया (यूनान) का राजा भारत पहुंचा तो पोरस से उसका सामना हुआ। कहा जाता है कि थीव्स, मिस्र, इराक, मध्य एशिया, हिरात, काबुल और समरकंद को जीतकर भारत पहुंचे सिकंदर का विजय रथ पोरस ने ही रोका था।


Post a Comment