Header Ads

कोलकाता टेस्ट में श्रीलंकाई बैट्समैन की खुलेआम चीटिंग, ऐसे हुआ पूरा मोमेंट





भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में DRS को लेकर नया विवाद हो गया। ये विवाद मैच के चौथे दिन तब हुआ जब श्रीलंकाई बैट्समैन दिलरुवान परेरा ने आउट होने के बाद रिव्यू (DRS) मांग लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम से इशारा मिलने के बाद रिव्यू लिया। हालांकि इस मामले में शिकायत को लेकर भारतीय कप्तान या बीसीसीआई की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।


- ये घटना श्रीलंका की पहली इनिंग के 57वें ओवर में हुई। जब इस ओवर की आखिरी बॉल पर शमी ने दिलरुवान परेरा को lbw करने की अपील की, जिसके बाद अंपायर नाइजेल लॉन्ग ने उन्हें आउट दे दिया।


- इसके बाद परेरा ने क्रीज के दूसरी ओर खड़े रंगना हेराथ की ओर देखा, लेकिन उनसे कोई मदद ना मिलने पर वे वापस लौटने लगे। हालांकि कुछ कदम जाने के बाद वे वापस मुड़े और उन्होंने रिव्यू मांग लिया।


- परेरा ने वापस जाने के दौरान उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर देखा था और वहां से इशारा मिलने के बाद रिव्यू का कॉल किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।



- विवाद होने के बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने परेरा का बचाव करते हुए कहा है कि उस वक्त उन्हें ड्रेसिंग रूम से कोई इशारा नहीं मिला था। साथ ही बोर्ड के मुताबिक परेरा इस बात को लेकर कंफ्यूज थे कि रेफरल कितनी देर में लिया जा सकता है।


- जब टीवी रिप्ले हुआ तो उसमें दिखा कि बॉल उस वक्त ऑफ स्टम्प के बाहर की ओर जा रही थी। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को पलटते हुए परेरा को नॉटआउट बताया।



- इससे पहले इस साल मार्च में बेंगलुरु टेस्ट के दौरान भी ऐसा ही विवाद सामने आया था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई थी।


- बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने lbw आउट होने के बाद DRS लेने के लिए ड्रेसिंग रूम की ओर देखकर मदद मांगी थी।



- उस वक्त स्मिथ की इस हरकत को देखने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली भड़क गए थे, और इसे लेकर काफी बड़ा विवाद भी हो गया था।



- बाद में विवाद बढ़ने पर स्मिथ ने इस घटना को 'ब्रेन फेड' (अचानक दिमाग सुन्न हो जाना) होने की वजह से बताया था।