Header Ads

मिस वर्ल्ड को भाई-बहन देंगे सरप्राइज पार्टी, इनके साथ बिताए थे खास पल





मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के ननिहाल में रविवार को देर रात तक जश्न का माहौल रहा। दिनभर बधाई देने वालों व नेशनल मीडिया का घर पर तांता लगा रहा। रविवार को बेहद बिजी शेड्यूल के बावजूद मानु ने नानी व अन्य रिश्तेदारों से फोन पर बात की। मानुषी की नानी ने बताया कि उसे घर आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

 उसके सभी भाई-बहन एक सरप्राइज पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। मानुषी अभी एक हफ्ते के लिए लंदन जा रही है। उसके बाद वह इंडिया आएगी।

- वहीं, बहादुरगढ़ के उनके गांव बामनौली में भी जश्न मनाया जा रहा है। मानुषी मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में जाने से पहले वहां मंदिर में माथा टेकने गई थी।


- गांव वालों को उम्मीद है कि जल्द ही मिस वर्ल्ड बेटी दोबारा मंदिर व गांव में आएगी।



- मानुषी के मामा संदीप सहरावत ने बताया कि मीडिया को इंटरव्यू देेते हुए सुबह से रात हो गई है। उनकी भांजी मानु काफी मल्टी टैलेंटेड गर्ल है।


- फैशन, एक्टिंग, कुचीपुड़ी डांस, पेंटिंग, स्वीमिंग का शौक रखने वाली मानु इंग्लिश-हिंदी भाषा में बहुत खूबसूरत कविताएं भी लिखती हैं।


- वह दिल्ली में मार्शल आर्ट में हुई सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में बेस्ट एक्शन अवाॅर्ड भी जीत चुकी हैं। उनका बहुत बड़ा परिवार है।


- परिवार में मानु के सभी भाई-बहन उसके लिए एक बड़े सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं। सभी मानु की इस जीत को स्पेशल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बस, अब तो उसके वापस इंडिया लौटने का इंतजार है।



- नानी सावित्री सहरावत ने कहा कि मैं अपनी दोहती मानु को बस एक बार गले लगाकर खूब सारा प्यार करना चाहती हूं।


- मानु जब एक साल की थी, तब उन्होंने ही उसकी देखभाल की थी। इस वजह से उन दोनों के बीच का रिश्ता मां-बेटी की तरह है।


- वीकेंड हो या छुट्टी, उसने अपना ज्यादा समय ननिहाल में ही बिताया है। चीन के सनाया जाने से पहले भी उन्हें दिल्ली बुलाया था।


- वह चीन दो महीने पहले ही चली गई थी। उससे पहले दो दिन के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया ताकि उनके साथ खास पल बिता सके।