आखिर ऐसा क्या हुआ जो बीच शूटिंग में ही श्रीदेवी ने रजनीकांत के ऊपर थूका
80 और 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी ने इस साल फिल्म 'मॉम' से एक बार फिर बॉलीवुड में दमदार कहानी के साथ वापसी की है। इस फिल्म में उन्होंने एक मां और टीचर का किरदार निभाया है।
80 और 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी ने इस साल फिल्म ‘मॉम’ से एक बार फिर बॉलीवुड में दमदार कहानी के साथ वापसी की है।
इस फिल्म में उन्होंने एक मां और टीचर का किरदार निभाया है। श्रीदेवी ने वैसे तो अपने फिल्मी करियर में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। लेकिन उनकी जोड़ी जितेंद्र और मिथुन चक्रवती के साथ लोगों ने खूब पसंद किया।
जितेंद्र की फिल्म हिम्मतवाला से ही श्रीदेवी को बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। श्रीदेवी बॉलीवुड के अलावा कई साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आज हम आपको उनकी एक ऐसी ही साउथ फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके एक सीन में श्रीदेवी को सुपरस्टार रजनीकांत के ऊपर थूकना था।
’16 Vayathinale’ नाम की यह फिल्म श्रीदेवी को हमेशा याद रहेगी। दरअसल इस फिल्म के एक सीन में श्रीदेवी को रजनीकांत के ऊपर थूकना था, लेकिन कई रीटेक के बाद भी सीन परफेक्ट नहीं हो पा रहा था।
जब रजनीकांत ने देखा कि श्रीदेवी कोशिश तो कर रही हैं लेकिन उनसे वह नहीं हो पा रहा है तो वह खुद ही उनके पास चले गए। श्रीदेवी के पास जाकर रजनीकांत ने पहले तो उन्हें घबराने के लिए मना किया।
इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम आगे आओ और रियल में मुझ पर थूको, तभी सीन में परफेक्शन आएगा। रजीनकांत ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि शूटिंग के दौरान कोई मुझसे ढंग से बात तक नहीं करता था।
यहां तक कि फिल्म के प्रोड्यूसर से उनकी मुलाकात फिल्म रिलीज से कुछ महीने पहले ही हुआ था। लोगों का ऐसा मानना था कि यह फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित होगी।
कुछ लोगों ने तो रजनीकांत को यह तक कह दिया था कि ये फिल्म तुम्हारा करियर डुबो देगी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद यह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई।


Post a Comment