Header Ads

लड़की ने सऊदी से लौटकर बताया वहां का ये सच, बेटियों के साथ होता है ऐसा


3 महीने पहले एजेंट ने भेजा था सऊदी अरब, मां को भेज दिया था मलेशिया।

मलेशिया की बजाय सऊदी अरब भेजी गई एक लड़की ने आने के बाद अपनी पूरी कहानी बताई। बता दें कि उस लड़की को धोखे से दूसरे देश काम के लिए भेजा गया था और अब वो साउदी से तंग आकर अपने घर लौट आई है। लड़की ने पहले पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस ने उस लड़की को कैद से छुड़ाया और उसे अपनी फैमिली से मिलाया ।

गांव गढ़ी फतेह खां निवासी रीना ने शुक्रवार को वापस आने के बाद बताई। रीना ने बताया कि वहां पूरा पूरा दिन काम करने के बावजूद मारा-पीटा जाता था।
- आगे बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी को अरब देशों में काम के लिए कभी न भेजे। मेरे साथ सऊदी अरब में जो कुछ हुआ, वह बयां नहीं कर सकती।
- वहां पर हालात ऐसे बन गए थे कि एक बार तो सोचा कि अब आत्महत्या ही कर लूं।
- मारपीट करने वाले पुरुष नहीं वहां की महिलाएं होती थीं, घर में पूरा दिन कैद करके रखा जाता था।
- रीना की मां गुरबख्श कौर (जो कि खुद कुछ दिन पहले सऊदी अरब से लौटीं) ने जब अपनी बेटी को देखा, तो जोर से गले लगाकर तथा काफी देर तक सीने से लगाए रखा और काफी देर तक रोती रहीं।

रीना ने बताया कि अगर वह अपनी वीडियो बनाकर नहीं भेज पाती, तो शायद कभी भारत नहीं लौटती। किसी तरह से वहां से एक वीडियो अपने परिवार को भेज दी।
- जब इस बारे में सऊदी अरब में रहने वाले लोगों को पता चला, तो उन्होंने उसका फोन ले लिया तथा उसे वहां से कहीं दूसरी ओर शिफ्ट कर दिया।
- जिस घर में वह रह रही थी, वहां पर 12 के करीब लोग रहते थे तथा उससे पूरे घर में सफाई आदि का काम करवाया जाता था।
- जब कभी कहीं कुछ गलती होती थी, तो उसे मारा जाता था। देर रात तक उससे घर का काम करवाया जाता था तथा बिल्कुल भी आराम नहीं करने दिया जाता था।

रीना व गुरबख्श कौर सऊदी अरब अकेली-अकेली पहुंची थीं। गुरबख्श कौर को एजेंटों ने पहले जहाज में बिठा दिया, जबकि दो दिनों तक रीना दिल्ली में ही रही तथा उसे फिर सऊदी अरब भेजा गया। वहां पर वे एक शेख के घर में नौकरी पर लग गई।
- उक्त फैमिली में रहने वाले 12 लोगों का काम रीना को करना पड़ता। भाषा की समझ न होने के कारण भी रीना को बहुत मार सहनी पड़ी।
- कुछ दिन पहले वहां की पुलिस उस घर में पहुंच गई, जहां उसे बंधक बना रखा गया था।
- पुलिस ने कहा कि लड़की को बंधक बनाने की शिकायत के बाद पुलिस उसे वहां से ले आई तथा वहां से भारत पहुंचाया।

करीब तीन महीने पहले राहों में ट्रैवल एजेंट की ओर मां-बेटी को मलेशिया की जगह सऊदी अरब भेज दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में नकोदर के गांव अंगा किरी निवासी कुलविंदर सिंह, चहुकी निवासी सीमा व दिल्ली निवासी नेहा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है।

सऊदी अरब से वापस लौटी रीना ने अपनी वापसी पर कहा कि अगर सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसकी वीडियो वायरल न होती, तो सरकार को शायद उसकी स्थिति के बारे में पता ही नहीं चल पाता। उसकी वापसी के लिए केंद्र सरकार विशेषकर विदेश मंत्रालय व स्थानीय विधायक अंगद सिंह की ओर से उठाए गए प्रयासों के लिए वे सभी के आभारी हैं।