'मेरी आशिकी...' की एक्ट्रेस ने की शादी, साथ काम करते को-स्टार से हुआ था प्यार
टीवी कपल स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता ने 23 नवंबर को मुंबई में शादी कर ली।
टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' के रील लाइफ कपल स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता ने 23 नवंबर को मुंबई में रियल लाइफ में शादी कर ली है।
हाल ही में दोनों की वेडिंग सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं जिसमें स्मृति पिंक एंड सिल्वर कलर का लहंगा पहनें, वहीं गौतम क्रीम एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। कपल की शादी में पत्नी टीजे सिंदू के साथ करणवीर बोहरा, दिया मिर्जा, जैकी भगनानी, सुजैन खान सहित कई सेलेब्स नजर आए।
- बुधवार को मुंबई में स्मृति के घर पर हल्दी और मेहंदी सेरेमनी ऑर्गनाइज की गई।
- हल्दी सेरेमनी में स्मृति ने यलो एंड पिंक कलर का सूट कैरी किया था। वहीं मेहंदी में ब्लू एंड यलो शेड वाला लहंगा पहने दिखीं।
बात अगर दोनों की पहली मुलाकात की करें तो ये टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही'(2014-16) के सेट पर मिले थे।
- रील लाइफ में कपल का रोल प्ले करते-करते इनके बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया।
- करीब एक साल डेटिंग के बाद 2017 में कपल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर मई 2017 में सगाई की थी। जिसमें चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।


Post a Comment