Header Ads

कातिल न होते हुए भी कंडक्टर अशोक ने क्यों कबूला था जुर्म? वजह जानकर रह जाएंगे दंग


गुरुग्राम का चर्चित प्रद्युम्न हत्याकांड में पुलिस से अलग जाकर सीबीआई ने रायन स्कूल के ही 11 वीं के छात्र को प्रद्युमन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। 8 सितंबर यानी शुक्रवार के दिन गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशल स्कूल में हुए इस 7 साल के बच्चे की स्कूल के अंदरहत्या कर दी गई। इस घिनौनी वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हालांकि, प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में पुलिस ने पर बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया था। इस केस में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि जिस बस कंडक्टर को 2 महिनों से गुनाहगार माना जा रहा था अब सीबीआई की जांच के बाद वह बेगूनाह साबित हुआ है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि आखिर कंडक्टर ने कत्ल न करने के बावजूद भी पुलिस के सामने प्रद्युमन का कत्ल करने का गुनाह क्यों कबुला था।

दरअसल, सीबीआई ने अभी तक ये बात सार्वजनिक तो नहीं कि है लेकिन जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक, आरोपी बस कंडक्टर को पुलिस ने जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया था। आरोपी के वकील मोहित वर्मा ने भी कहा है कि उसने दबाव में आकर मीडिया में कहा कि उसने प्रद्युम्न की हत्या की थी। गौरतलब है कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल मामले की जांच में जुटी पुलिस पर सवाल उठाते हुए प्रद्युम्न की हत्या का जुर्म कबूलने वाले कंडेक्टर अशोक ने पहले भी अपना बयान बदलते हुए मीडिया से बातचीत में कहा था कि पुलिस ने जबरदस्ती मामले में फंसाया है। आरोपी ने अस वक्त कहा था कि पुलिस ने उसे करंट लगाकर जबरदस्ती जुर्म कबूलने को कहा।

प्रद्युम्न हत्याकांड के आरोपी कंडक्टर अशोक के वकील शुरु से ही इस बात का दावा करते आ रहे हैं कि अशोक ने प्रद्युम्न की हत्या नहीं कि है उसे फंसाया जा रहा है। अशोक के वकील ने पहले भी कहा था कि उसे नशे का इंजेक्शन लगाकर बयान दिलवाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रद्युमन की हत्या में अशोक की भूमिका को लेकर लोग और प्रद्युम्न के घर वाले सवाल उठते रहे हैं। अशोक ने चाकू के संदर्भ में अपने बयान को बदलते हुआ कहा है कि चाकू उसने आगरा से खरीदा था। इससे पहले उसने कहा था कि चाकू उसकी बस के फस्ट एड बॉक्स का हिस्सा है।

सीबीआई ने अपनी जांच के बाद कहा है कि कंडक्टर पुरी तरह से निर्दोष है, क्योंकि गिरफ्तार किए गए इस  छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किया गया छात्र मानसिक रुप से अस्वस्थ है और उसका इलाज भी चल रहा था। जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद इस छात्र पर शक हुआ, जिसके बाद 11वीं के सभी स्टूडेंट्स से पूछताछ की गई, तो इसका नाम सामने आया। जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक इस छात्र से 15 दिनों तक पूछताछ कि गई जिसके बाद इसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी छात्र ने दोस्तों से कहा था कि वह जल्द ही कुछ ऐसा करने वाला है जिससे परीक्षाएं टल जाएंगी और उसने प्रद्युमन की हत्या कर दी।