Header Ads

प्रद्युम्न हत्याकांड का पर्दाफाश : आरोपी अशोक ने कहा – मैं निर्दोष, इस शख्स ने दिए थे 25 लाख रुपए


प्रद्युम्न हत्याकांड अब देश कि सबसे बड़ी मर्जर मिस्ट्री बनते जा रहा है। 8 सितंबर को गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशल स्कूल में हुए इस 7 साल के बच्चे की स्कूल के अंदर हुई हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में स्कूल के बस कंडेक्टर को गिरफ्तार किया है। प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी बस कंडक्टर ने कोर्ट के सामने अपना बयान बदलकर सबको छटका दे दिया है।

प्रद्युम्न की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार बस कंडक्‍टर अशोक कुमार ने सोमवार को अदालत में जज ऐसा बयान दिया है कि हरियाणा पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। अशोक ने गिरफ्तारी के सबके सामने ये कबूल किया था कि प्रद्युम्न की हत्‍या उसने ही की है, लेकिन वह सोमवार को कोर्ट में जज के सामने मुकर गया। अशोक ने जज के सामने खुद को बिल्‍कुल निर्दोष बताया है।

साथ ही अशोक ने ये भी दावा किया है कि उसे गुनाह कबूल करने के लिए 25 लाख रुपए ऑफर किये गए थे। लेकिन उसने अभी तक उसका नाम नहीं बताया है। इससे पहले भी बीते शुक्रवार को रेयान इंटरनेशनल स्कूल मामले की जांच में जुटी पुलिस पर सवाल उठाते वाहुए प्रद्युम्न की हत्या का जुर्म कबूलने वाले कंडेक्टर अशोक ने अपना बयान बदलते हुए मीडिया से बातचीत में कहा था कि पुलिस ने जबरदस्ती मामले में फंसाया है।

बीते शुक्रवार आरोपी अशोक से उसकी पत्नी ने जेल में मुलाकात की। इस मुलाकात में अशोक ने अपनी पत्नी से कहा कि पुलिस ने उसे करंट लगाकर जबरदस्ती जुर्म कबूलने को कहा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह बचने के लिए इस तरह की बातें कह रहा है। अशोक के इस बयान के बात सवाल उठने लगा है कि क्या सही में उसने ही प्रद्युम्न की हत्या की है। पत्नी के अलावा अशोक की भाभी ने भी कहा है कि पुलिस ने अशोक को बिजली के झटके देकर बयान दिलवाया है।

भाभी के मुताबिक ‘पुलिस ने अशोक के निजी अंगों पर मारकर जबरस्ती गुनाह कबूल करवाया है।’ इन दोनों के अलावा, अशोक के वकील ने भी दावा किया है कि अशोक को नशे का इंजेक्शन लगाकर बयान दिलवाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी अशोक की भूमिका को लेकर लोग और प्रद्युम्न के घर वाले सवाल उठते रहे हैं। अशोक ने चाकू के संदर्भ में अपने बयान को बदलते हुआ कहा है कि चाकू उसने आगरा से खरीदा था।