जब महिला की नॉर्मल डिलिवरी कराने आ गया जोकर, वायरल हुए फोटोज
अमेरिका में एक महिला की नॉर्मल डिलिवरी के दौरान ऑपरेशन थिऐटर में एक जोकर आ पहुंचा। यह देख महिला और उसके पति के होश उड़ गए। बाद में नर्स ने बताया कि ये जोकर नहीं बल्कि डॉक्टर हैं जो डिलिवरी कराएंगे।
- महिला के पति जस्टिन स्लेप ने एक इंटरव्यू में बताया कि डॉक्टर ने उन्हें सरप्राइज देने और डिलिवरी को यादगार बनाने के लिए ऐसा किया था।
- डॉक्टर ने बैटमैन डॉर्क नाइट फिल्म के जोकर कैरेक्टर को कॉपी किया। उनके कॉस्ट्यूम और मेकआप की वजह से वे फिल्म के उसी कैरेक्टर की तरह नजर आ रहे थे।
- डॉक्टर लोकस को ब्रिटनी नामक महिला की डिलिवरी के लिए बुलाया गया था। इसलिए तैयार होकर ऑपरेशन थिऐटर पहने। हालांकि, महिला की डिलिवरी 4 घंटे लेट हो गई। लगातार 4 घंटों तक डॉक्टर लोकस कॉस्ट्यूम पहनकर डिलिवरी का इंतजार करते रहे।
- महिला की नॉर्मल डिलिवरी कराने के बाद डॉक्टर ने नवजात बच्चे के साथ फोटोज क्लिक कराए जो बच्चे के पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो अब वायरल हो रहे हैं।
- जस्टिन ने बताया कि डॉक्टर जोकर को देखकर उनकी और उनकी वाइफ की हंसी नहीं रूक रही थी। डिलिवरी का ये मोमेंट वे फेसबुक पर लाइव करना चाहते थे लेकिन नर्स ने उन्हें इसकी परमिशन नहीं दी। इसलिए उन्होंने सिर्फ फोटोज क्लिक किए।


Post a Comment