Header Ads

गांजा फूंकते नजर आती हैं यहां चर्च की नन, ये है इसके पीछे की वजह


जहां आपने अभी तक चर्च की कई नन्स को आध्यात्मिक होते हुए देखा होगा तो वहीं अमेरिका के स्टेट कैलिफ़ोर्निया में कुछ नन्स हैं जो रोज गांजा फूंकती नजर आती हैं। वे पीने के साथ-साथ गांजे से आयल, मरहम और साबुन भी बनाती हैं।

कैलिफ़ोर्निया में एक नियम के तहत, 21 साल से बड़ी उम्र के लोग मेडिकल रीजन की वजह से गांजा (मारिजुआना और कैनबिस) यूज कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ 8 ग्राम। नन्स बताती हैं कि गांजा पीने से वे रिलैक्स महसूस करती हैं, नींद अच्छी आती और उनकी बॉडी में जब भी दर्द होता है तो इसे फूंकने से चला जाता है। पिछले साल नन्स ने गांजे के प्लांट्स को बेचकर 7.2 करोड़ रुपए (£840,000) कमाए।