अजीबोगरीब ड्रेस पहन शादी करने चली थी ये महिलाएं, यूं उड़ गया मजाक
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। भारत के अलावा विदेशों में भी दुल्हन अपनी शादी की ड्रेस को लेकर उत्साहित नजर आती हैं। वो कोशिश करती हैं कि उनकी ड्रेस ऐसी हो, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। लेकिन कई बार इसका ठीक उल्टा हो जाता है। दिनों सोशल साइट्स पर ऐसी ही कई ब्राइड्स की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनकी ड्रेस देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
अब जरा इन दो महिलाओं की वेडिंग ड्रेस को ही देख लीजिए। इनमें से एक महिला ने जो ड्रेस पहनी, वो किसी को समझ ही नहीं आई। वहीं दूसरी महिला की वेडिंग ड्रेस ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का ध्यान खींचा था। इस महिला ने सेक्सी लुक पाने के चक्कर में इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहन ली, जिसका नतीजा हुआ कि अपनी ही शादी में बेचारी का मजाक बन गया। इस फोटो पर सोशल मीडिया में कई कमेंट्स आए हैं। किसी ने इसे स्ट्रिप क्लब में शादी करने की सलाह दी है, तो किसी ने कहा कि वेडिंग प्लान करते हुए बजट कम होने पर इसने ऐसी ड्रेस पहनी है।

Post a Comment