Header Ads

शादी के बाद करोड़ों के इस मेंशन में रहेंगी सेरेना, पहली बार सामने आए फोटोज


सेरेना और एलेक्सिस की ग्रैंड वेडिंग न्यू ऑर्लियंस शहर में हुई थी, जिसमें करीब 250 गेस्ट शामिल हुए थे।

अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड एलेक्सिस ओहानियन से शादी की है। इन दोनों की शादी 16 नवंबर को ब्यूटी एंड बीस्ट थीम पर हुई थी। एलेक्सिस रेडिट कंपनी के को-फाउंडर हैं। शादी के बाद सेरेना अपने करोड़पति हसबैंड के साथ जिस नए आलीशान घर में रहेंगी उसके कुछ फोटोज सामने आए हैं। ऑर्लियंस शहर में स्थित इस नए 8 बेडरूम मेंशन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

- सेरेना और एलेक्सिस की ग्रैंड वेडिंग न्यू ऑर्लियंस शहर में हुई थी, जिसमें करीब 250 गेस्ट शामिल हुए थे।
- इससे पहले इसी साल सितंबर में सेरेना ने एक बेटी को जन्म दिया था। शादी में उनकी बेटी भी मौजूद रही थी।
- 36 साल की सेरेना विलियम्स और एलेक्सिस ओहानियन ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी। इनका अफेयर करीब 2 साल चला।

सेरेना-एलेक्सिस की शादी में मेहमान को साथ में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं थी। शादी के फोटो बाहर न जाएं, ऐसा इसलिए किया गया था।
- इस ग्रैंड वेडिंग की फोटोशूट का कॉन्ट्रैक्ट वोग मैग्जीन को दिया गया था। शादी में आए मेहमानों को उनके नाम की गोल्डन ट्रॉफी गिफ्ट की गई थी।
- बता दें कि ये कपल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। सेरेना एलेक्सिस से उम्र में 2 साल बड़ी हैं।