'बिग बॉस' से बेघर होंगी बेनाफशा!, इधर सनी ने कंटेस्टेंट्स से कराया ये टास्क
इस हफ्ते बिग बॉस-11 में कंटेस्टेंट बेनाफशा सूनावाला, हिना खान और सपना चौधरी नॉमिनेटेड हैं।
'बिग बॉस-11' में इस हफ्ते घर से तीन कंटेस्टेंट बेनाफशा सूनावाला, हिना खान और सपना चौधरी नॉमिनेटेड हैं। रिपोर्ट की मानें तो बेन इस हफ्ते शो से एविक्ट हो सकती हैं जिसकी अनाउंसमेंट सलमान खान रविवार के एपिसोड में करेंगे। वहीं इस एपिसोड में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' के सॉन्ग 'घूमर' पर परफॉर्मेंस भी देंगी।
- शो में अपकमिंग फिल्म 'तेरा इंतजार' के प्रमोशन के लिए अरबाज खान और सनी लियोनी पहुंचे।
- सनी घर में एक मजेदार टास्क के साथ पहुंचती है जिसका नाम है 'थोड़ा खाओ थोड़ा लगाओ' होता है।
- सबसे पहले सनी, शिल्पा से पूछती हैं कि सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट कौन है? सनी शिल्पा से सपना पर चिली सॉस लगाने को कहती हैं।
- सनी दूसरे कंटेस्टेंट विकास को बुलाती हैं और चॉकलेट सॉस देकर कहती हैं कि सबसे स्वीट कौन है? विकास हिना खान का नाम लेते हैं और उन पर चॉकलेट सॉस डालते हैं।
- तीसरा नंबर अर्शी खान का आता है और उनसे बटर पर्सन का नाम पूछती हैं। इसके बाद वे हितेन की पूरी बॉडी पर बटर लगाती हैं।
- इसी टास्क में आगे हिना, विकास के सिर पर अंडे तोड़ती हैं तो वहीं आकाश ददलानी को केले का हार पहनाया जाता है और इसके बाद सनी घर से चली जाती हैं।
सलमान बिग बॉस कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान आकाश को 'ददलानी खानदान का शाकाल' कहकर पुकारते हैं। - सलमान, आकाश से पूछते हैं कि क्या उन्होंने ऐसा कहा था कि घर में सब कुछ स्क्रिप्टेड होता है और क्या उन्होंने घर के सीक्रेट लीक किए हैं।
- इसी बीच सलमान, आकाश की क्लास लेते हैं और कहते हैं कि आखिर वे शिल्पा और विकास की दोस्ती से परेशान हैं क्योंकि उन्हें कैमरे का कम अटेंशन मिल रहा है।
- सलमान ने शिल्पा और अर्शी का सपोर्ट किया और कहते हैं कि उनकी खामोशी ही आकाश को सबसे अच्छा जवाब है।
- सलमान के जाने के बाद हितेन, आकाश को समझाते हैं। आकाश कहते हैं ऑडियंस की नजरों में गिरने के बावजूद अब उनके दिमाग में एक नया प्लान आया है।
बिग बॉस' में आकाश शिल्पा शिंदे को दवा देने की कोशिश करते हैं लेकिन वे उन्हें खुद से दूर रहने को कहती हैं।
- पुनीष, आकाश और शिल्पा की लड़ाई का मजाक उड़ाते हैं लेकिन शिल्पा उन्हें इससे दूर रहने को बोलती हैं।
- ऐसे में पुनीष कहते हैं शिल्पा ने विकास से लड़ाई के दौरान आकाश का इस्तेमाल किया था इसलिए वह नाराज हैं।
इस वीक के फिजी सवाल का टर्न पुनीष का आता है। यूजर उन्हें कॉल कर पूछते हैं कि उन्होंने लव त्यागी को स्टूपिड क्यों कहा? जबकि खुद बंदगी के कहने पर चलते हो?
- ऐसे में पुनीष इस सवाल का जवाब देते हैं और कि वे बंदगी के कहने पर नहीं खेल रहे हैं।


Post a Comment