Header Ads

जब जिद्दी मालिकों ने किया हिलने से इनकार, तो करना पड़ा ऊटपटांग निर्माण


कई बार पिछड़े इलाकों के लिए सरकार डेवलपमेंट के कई प्रोग्राम्स बनाती हैं। ऐसे हाल में पुरानी इमारतों को तोड़कर नयी इमारतें बनाई जाती हैं। कई बार कुछ मकानों को तोड़कर वहां सड़क निर्माण भी किया जाता है। लेकिन कई बार कुछ लोग अपने पुराने मकान से इतना प्यार करते हैं कि उसे तोड़े जाने के फैसले का विरोध कर बैठते हैं। इस जिद्द का ही नतीजा है ये तस्वीरें, जिन्हें हम आपको दिखाने जा रहे हैं। हाईवे के बीचोंबीच खड़ा ये मकान

चीन की सरकार ने वहां हाईवे बनाने के दौरान कई लोगों का घर तोड़ दिया था। लेकिन इस मकान के मालिक ने डट कर सरकार का विरोध किया और घर छोड़ने से इनकार कर दिया। सरकार के साथ मालिक का कॉन्ट्रेक्ट नहीं हो पाया, जिस कारण सरकार ने मकान के अगल-बगल से ही हाईवे बना डाला। हालांकि, अब इस मकान में कोई नहीं रहता। फिर भी इस इमारत को सरकार के खिलाफ किए गए विरोध की निशानी के तौर पर देखा जाता है।