Header Ads

मुंबई की इस टीनेजर गर्ल ने क्रिकेट में किया कमाल, बना डाले इतने सारे रन


जेमिमा को 13 साल की उम्र में ही अंडर-19 खेलने का मौका मिल गया था और वे अब तक 2 सेन्चुरी इस टूर्नामेंट में लगा चुकी हैं।

मुंबई की 16 साल की जेमिमा रॉड्रिक्स ने यहां चल रहे अंडर-19 वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट में डबल सेन्चुरी लगाकर तहलका मचा दिया। जेमिमा ने मुंबई की ओर से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ वनडे मैच में ये कमाल किया। जेमिमा ने 163 बॉल पर 202 रन बनाए, जिसकी बदौलत मुंबई की टीम 50 ओवरों में 2 विकेट पर 347 रन बना सकी।

जेमिमा को महज 13 साल की उम्र में अंडर-19 खेलने का मौका मिला था और वो अब तक इस टूर्नामेंट में दो सेन्चुरी लगा चुकी हैं।
- मुंबई के बांद्रा इलाके के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में पढ़ने वाली जेमिमा, अंडर-17 हॉकी में भी मुंबई और महाराष्ट्र के लिए खेल चुकी हैं।
- दाएं हाथ से खेलने वाली इस बैट्समैन का अंडर-19 सुपर लीग्स में 300 से भी ज्यादा का एवरेज रहा है।
- जेमिमा ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अब वो एक बॉलर के तौर पर टीम में शामिल हुई थी।
- हालांकि जेमिमा अब टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाती हैं। अपने चौथे बर्थडे के बाद ही जेमिमा ने हार्ड बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।