कटा हुआ पैर लेकर घूमती है ये लड़की, इस वजह से बन गई इंस्टाग्राम स्टार
कभी कैंसर के चलते अपना दाहिना पैर गंवाने वाली एक लड़की आज उसी कटे हुए पैर की वजह से इंस्टाग्राम स्टार बन चुकी है। अमेरिका के ओक्लाहोमा की रहने वाली क्रिस्टी लॉयल को पिछले साल अप्रैल में एक रेयर कैंसर ‘एपिथेलाइड सार्कोमा’ का पता चला था। इस गंभीर बीमारी का इलाज सिर्फ उनका पैर काटना ही था। हालांकि, ऑपरेशन के बाद क्रिस्टी की मांग पर उनके कटे हुए पैर की हड्डी उन्हें सौंप दी गई थी। तबसे क्रिस्टी अपने पैर की हड्डियों को साथ लेकर ही चलती हैं। इतना ही नहीं, क्रिस्टी ने अपने कटे हुए पैर का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है और उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
- पैर गंवाने के बाद से ही क्रिस्टी अपने दुख को कम करने के लिए अपने पैर की हड्डियों के साथ मजेदार फोटोज पोस्ट करने में जुट गईं।
- 25 साल की क्रिस्टी ने अपने पैर का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है। इस अकाउंट पर फनी फोटोज पोस्ट कर वे अब तक 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा चुकी हैं।
- क्रिस्टी के मुताबिक, इन फोटोज से वो अपनी परेशानी कम करने के साथ दूसरे दिव्यांगों के दुख को भी कम करना चाहती हैं। इसके अलावा क्रिस्टी दिव्यांगों की की मदद के लिए फंड भी जुटा रही हैं।
- क्रिस्टी बताती हैं कि ऑपरेशन से पहले अपना पैर वापस मांगना डॉक्टरों के साथ उनके पैरेंट्स को भी अजीब लगा था।
- हालांकि, एक महीने तक फॉर्मेलिटीज पूरी करने के बाद हॉस्पिटल ने उन्हें पैर की हड्डियां लौटा दीं।
- हड्डियां मिलते ही क्रिस्टी ने सबसे पहले उन्हें सफाई के लिए एक कम्पनी में भेजा, जहां उसे सुखाने के साथ जोड़ा भी गया।
- इसके बाद से ही क्रिस्टी इसे लेकर घूमने लगीं। यहां तक की ट्रैवलिंग के दौरान वे हड्डियों की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं।


Post a Comment