Header Ads

स्ट्रॉन्ग कॉफी चुराकर पी गया था बंदर, अचानक हो गया ऐसा हाल


बैंकॉक में एक बंदर ने सड़क पर खड़े एक व्यक्ति से कॉफी छीनकर पी ली। कॉफी इतनी स्ट्रॉन्ग थी कि बंद कुछ ही सेकेंडों में वहीं गिर गया। इसके एनिमल रेस्क्यू टीम को बुलाकर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन 10 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

- बंदर को जब एनिमल हॉस्पिटल लाया गया तो वह बेहोशी की हालत में था, उसपर कई घंटों तक डॉक्टर्स ने नजर रखी लेकिन करीब 10 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स ने मौत की पीछे कैफीन ओवरडोज को वजह बताया है।

- डॉक्टर्स के मुताबिक वह रोड पर खड़े शख्स को कॉफी पीता देख उसे कॉपी करने की कोशिश करने लगा लेकिन कॉफी में बहुत ज्यादा कैफीन थी।
- रेस्क्यू टीम के मुताबिक बंदरों को फलों और सब्जियों के अलावा कुछ भी खाने को नहीं देना चाहिए।