इस 17 साल की लड़की को कहा जा रहा था, दुनिया की सबसे Hot मैथ्स टीचर, ये रही इसकी सच्चाई
आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. इस बीच गलत तरीके किसी तस्वीर या वीडियो को लोग वायरल करवा देते हैं. इस तरह की तस्वीरों का सच्चाई से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं होता है. फिर भी लोग इसके बारे में बिना कुछ जाने शेयर करने लग जाते हैं.
एक ऐसा ही मामला सामने आया है बेलारूस में रहने वाली 17 साल की लड़की के साथ. उसे दुनिया की सबसे हॉट मैथ्स टीचर कहा जा रहा था, जबकि वो अभी भी स्टूडेंट ही हैं.
बेलारूस की राजधानी मिंस्क में रहने वाली ओकसाना नेवेसेलाया नाम की लड़की की फोटोज सोशल साइट्स पर दुनिया की सबसे हॉट मैथ्स टीचर के नाम से वायरल हो रही थी. लेकिन असल में ओकसाना खुद एक 17 साल की स्टूडेंट है जिसे मैथ्स से काफी डर लगता है.
अपनी लाइफ में वो मैथ्स सब्जेक्ट से काफी डरती हैं. सोशल साइट्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक टीचर बच्चों को मैथ्स पढ़ा रही है. वीडियो में जो लड़की थी वो काफी हद तक ओकसाना जैसी ही नजर आ रही थी. इसलिए लोगों ने समझा कि वीडियो में ओकसाना ही हैं.
हालांकि, वीडियो में बच्चों को मैथ्स पढ़ाने वाली वो लड़की कोई और ही थी, लेकिन ओकसाना भी कम पॉपुलर नहीं. उनके सोशल मीडिया पर लगभग 7.5 लाख फॉलोअर्स हैं.
वो अपनी कई फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन रियल लाइफ में उनका मैथ्स से कोई रिश्ता नहीं है.


Post a Comment